फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Make a big power cut schedule instead of small power cuts: Fora

छोटे-छोटे पावर कट्स के बजाय बड़ा पावर कट का बनाए शेड्यूल : फोरा

Sat, 30 Apr 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Make a big power cut schedule instead of small power cuts: Fora
पंचकूला। शहर में लगने वाले छोटे-छोटे बिजली कट को लेकर फेडरेशन ऑफ रजिडेंट्स एसोसिएशन (फोरा) की एक आपातकालीन बैठक प्रधान आरपी मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें शहर में बिजली एवं पानी की बाधित सप्लाई संकट से शहर वासियों को हो रही परेशानी पर चिंता व्यक्त की गई। फोरा के प्रधान आरपी मल्होत्रा एवं वरिष्ठ उपप्रधान भारत हितैषी ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से अनुरोध किया कि वह बिजली अधिकारियों को निर्देश दें कि 30-40 मिनट के छोटे-छोटे पावर कट लगाने के बजाय दिन में दो या तीन घंटे का बड़ा पावरकट शेड्यूल करके रोजाना जनता को सूचित करें। इससे शहरवासी पूरा दिन बार-बार बाधित बिजली सप्लाई से परेशान नहीं होंगे। फोरा के सचिव एनके शर्मा एवं प्रचार सचिव विजय गुप्ता ने मांग की कि ताजा पानी की सप्लाई के समय सुबह चार से नौ और शाम चार से नौ बजे पावर कट न लगाए जाएं, ताकि शहरवासी पीने के पानी की सप्लाई सुचारु रूप से की जा सके।
विज्ञापन

संगठन सचिव बीआर मेहता, महासचिव एमसी सेठी एवं उपप्रधान संजीव गोयल ने मांग की कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा जनरेटरों का अस्थाई प्रबंधन किया जाना चाहिए, ताकि बिजली सप्लाई बाधित होने से पानी की सुचारू सप्लाई सुनिश्चित की जा सके। फोरा पदाधिकारियों ने नगर निगम मेयर कुलभूषण गोयल से आग्रह किया कि बिजली की देशव्यापी कमी के चलते नगर निगम द्वारा सड़कों और चौराहों पर लगाई गई फैंसी लाइटों और चौराहों पर लगाए गए फव्वारों को चलाना कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed