{"_id":"67b77243cc722ce28608a7e3","slug":"major-generals-wife-cheated-of-rs-233-lakh-in-the-name-of-shopping-panchkula-news-c-87-1-pk11006-119815-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शॉपिंग के नाम पर मेजर जनरल की पत्नी से ठगे 2.33 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शॉपिंग के नाम पर मेजर जनरल की पत्नी से ठगे 2.33 लाख
विज्ञापन
पंचकूला। सोशल मीडिया पर शॉपिंग करने के नाम पर मेजर जनरल गी. श्रीनिवासन की पत्नी से 2.33 लाख रुपये ठग लिए गए। चंडीमंदिर कैंट निवासी गी़ वैश्नो देवी की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी को इंस्टाग्राम पर शॉपिंग एप का विज्ञापन देखा। जब उस विज्ञापन पर क्लिक करके कपड़े बुक किए तो व्हाट्सएप नंबर पर पैसे भेजने के लिए कहा गया। प्रियंका कलेक्शन पेज से भेजे गए नंबर पर सूट बुक करके 1350 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।
इसके बाद 5 फरवरी को फोन पर एक युवक ने कहा कि आपका ऑर्डर कैंसिल हो गया है। वह उन्हें रुपये वापस करने के लिए बोलने लगा। जब दूसरा ऑर्डर करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उसने पैसे वापस करने के नाम पर पेटीएम का लिंक भेजा और वहां क्लिक करने के लिए कहा। जैसे ही लिंग पर क्लिक किया तो खाते में से 19339 रुपये कट गए। मैसेज देखते ही देखते बातों में उलझा कर कई बार में कुल 2,33,045 रुपये खाता से निकाल लिए।
विज्ञापन
साइबर थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि ठग का नंबर साइबर सेल टीम को जांच के लिए भेज दिया गया है। साइबर पुलिस टीम जांच करने में जुटी है।