फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Maintenance of toilets will be done on the lines of Chandigarh and Delhi

चंडीगढ़ और दिल्ली की तर्ज पर होगा शौचालयों का रखरखाव

Fri, 22 Jul 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Maintenance of toilets will be done on the lines of Chandigarh and Delhi
पंचकूला। सेक्टर -14 स्थित नगर निगम कार्यालय में सैनिटेशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता महापौर कुलभूषण गोयल ने की। महापौर ने निर्देश दिए कि चंडीगढ़ और दिल्ली की तर्ज पर पंचकूला में भी निजी कंपनी को शौचालयों की देखरेख का काम सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ और दिल्ली में नगर निगमों द्वारा एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट मांग कर एक कंपनी को विज्ञापन लगाने का अधिकार देकर शौचालयों की देखरेख सौंपी है।
विज्ञापन

इससे नगर निगम को शौचालयों के रख-रखाव के लिए कोई खर्च भी नहीं करना पड़ा और कंपनी शौचालयों को बेहतरीन ढंग से मेंटेन भी कर रही है। महापौर ने बताया कि पंचकूला में भी एक कंपनी की तरफ से विज्ञापन लगाने के एवज में शौचालयों का रखरखाव करने का प्रस्ताव दिया गया था। टेंडर को रीवाइव किया जाएगा और और इस कंपनी को पांच टॉयलेट्स ट्रायल बेस पर दिए जाएंगे, क्योंकि यह कंपनी टॉयलेट को एयरपोर्ट की तरह तैयार करके देगा। महापौर ने नगर निगम आयुक्त से कहा कि जल्द ही पंचकूला में भी एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट मंगवाया जाए।
विज्ञापन

15 अगस्त तक रखे जाएंगे नए डस्टबिन
15 अगस्त तक शहर में नए डस्टबिन रखवा दिए जाएंगे। सीएसआई अविनाश सिंगला ने बताया कि 60 बड़े डस्टबिन और 80 एक्यूब वाले डस्टबिन जल्द ही नगर निगम को मिल जाएंगे। इससे शहर को टूटे डस्टबिन से निजात मिलेगी। बैठक में चर्चा के बाद महापौर ने बताया कि मोबाइल टॉयलेट्स खरीद लिए गए थे, मोबाइल टॉयलेट्स की रिपेयर, मेंटेन करने का जो काम था, वो काम पार्टी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि 35 कंयुनिटी टायलेट्स अभी चल रहे हैं और कुछ टायलेट अभी बंद पड़े हैं। जिन शौचालयों की रिपेयर नहीं हो पा रही, उन्हें जल्द रिपेयर करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मेयर को आश्वस्त किया है कि पंचकूला सेक्टर 20 के शौचालय की रिपेयरिंग पूरी हो चुकी है, जिसके बाद सेक्टर 20 और 21 की टॉयलेट की जो रिपेयर का काम बचा था, उसे भी पूरा कर दिया गया है।
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर हुई चर्चा
महापौर ने बताया कि निगम के इलेक्ट्रीशियन, सफाई कर्मचारियों और मालियों की घड़ियों से हाजिरी लग रही थी। इसका टेंडर यदि समाप्त होने वाला है तो इसका नया टेंडर भी लगा दिया जाए, क्योंकि स्वच्छता सर्वेक्षण में इसके 400 नंबर है। बैठक में झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड में फेंसिंग और सड़क निर्माण के काम के बारे में चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि फेंसिंग और सड़क निर्माण का काम अभी बचा था, दोनों को लेकर बैठक में विचार - विमर्श कर फेंसिंग के लिए डिमार्केशन जल्द करके फेंसिंग के काम को एक महीने में पूरा कर लिया जाए और साथ ही सड़क का बैलेंस पोर्शन बनाया जाए। बैठक में पार्षद परमजीत कौर, ऊषा रानी, राजेश निषाद, अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, सीएसआई अविनाश सिंगला, सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर विकास कौशिक, एक्सईएन सुमित मलिक, जेई राजेश चौहान व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed