{"_id":"691a04387696842ebd0dc502","slug":"maharaja-agrasen-welfare-trust-organised-mass-marriage-of-21-couples-panchkula-news-c-87-1-pan1010-129591-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट ने कराया 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट ने कराया 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह
विज्ञापन
पंचकूला। महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट ने रविवार को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर-5 में 21 जरूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट ने 280 यूनिट रक्त एकत्र किया, 1100 स्कूल बच्चों को बैग और स्टेशनरी वितरित की, 40 साइकिल और 20 सिलाई मशीन भी जरूरतमंदों को दी गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा की धर्मपत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा रही। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और समाज सेवा की इस मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा अपने नाम के अनुरूप सेवा कार्यों में अग्रणी रहता है और यह समाज केवल अपने सदस्यों तक सीमित नहीं रहकर पूरे समाज की सेवा में हमेशा आगे रहता है।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पंचकूला के विकास में अग्रवाल समाज के योगदान को महत्व देते हुए कहा कि यह समाज हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में योगदान देता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमजी गोयल ने कहा कि ट्रस्ट जरूरतमंदों की मदद के लिए स्वयं प्रयासरत रहता है और समाज सेवा के क्षेत्र में मिसाल पेश करता है।
विज्ञापन
ट्रस्ट प्रधान जगमोहन गर्ग ने संस्थापक स्वर्गीय बालकिशन बंसल के सपनों और पिछले 17 वर्षों में ट्रस्ट की सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सेक्टर 5 और महेशपुर में संचालित लैब, डिस्पेंसरी, स्कूल और सिलाई-कंप्यूटर केंद्र लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।
ट्रस्ट के महासचिव मुकेश बंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम में विवाह के साथ-साथ रक्तदान शिविर, बच्चों और महिलाओं के लिए सामग्री वितरण जैसी गतिविधियों को भी शामिल किया गया, जिसमें समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।