फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mahaandolan: Vocational teachers demonstrated at Housing Board Chowk

महाआंदोलन: वोकेशनल शिक्षकों ने हाउसिंग बोर्ड चौक पर किया प्रदर्शन

Wed, 22 Dec 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mahaandolan: Vocational teachers demonstrated at Housing Board Chowk
पंचकूला। हरियाणा वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर महाआंदोलन के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा का घेराव करने निकला। सेक्टर-5 धरनास्थल पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 1500 शिक्षक पहुंचे थे। दोपहर एक बजे जैसे ही शिक्षक हाउसिंग बोर्ड चौक पर पहुंचे तो पुलिस ने उनको बैरिकेड लगाकर रोक दिया। यहां शिक्षकों ने जमकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों को रोकने के लिए पुलिस की कई कंपनियों के अलावा आईटीबीपी के जवान भी तैनात रहे। वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लो ने बताया कि 22 दिसंबर तक महाआंदोलन किया जाएगा। विधानसभा का घेराव करने के लिए हरियाणा के सभी जिलों से वोकेशनल टीचर्स मौके पर पहुंचे हैं। सरकार की तरफ से लगातार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन एक भी मांग नहीं मानी गई है।
विज्ञापन

नाराज शिक्षकों का कहना था कि सरकार की अनदेखी से परेशान 110 महिला शिक्षिकाओं ने मुंडन करवाने का संकल्प लिया है, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सेक्टर-5 धरनास्थल पर हरियाणा के विभिन्न जिलों से वोकेशनल टीचर्स पहुंचे। महाआंदोलन के दौरान महिलाएं भी अपने बच्चों के साथ पहुंची थी। इस मौके पर राज्य सलाहकार अश्विनी मलिक, गुरुग्राम जोन प्रभारी दीपक, हिसार जोन प्रभारी राजकुमार, नरेंद्र यादव, तरुण, कुलदीप, मोहनपाल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य महिला टीचर्स भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

शिक्षकों की अनदेखी कर रही सरकार : शैलजा
हाउसिंग बोर्ड चौक पर पहुंचने से पहले कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, कालका के विधायक प्रदीप चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सेक्टर-5 धरनास्थल पर जान फूंकने पहुंचे। वोकेशनल टीचर्स की तरफ से उन्हें बताया गया कि मांगें नहीं माने जाने के कारण वह तीसरी बार महाआंदोलन कर रहे हैं। 58 दिन से वोकेशनल टीचर्स सेक्टर-5 धरनास्थल पर लगातार धरना दे रहे हैं। इसके बाद भी अभी तक सरकार की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री कुमारी शैलजा ने वोकेशनल टीचर्स को संबोधित कर कहा कि सरकार की तरफ से शिक्षकों की अनदेखी की जा रही है। सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगों के लिए महिलाएं मुंडन के लिए तैयार हैं। यह बहुत ही शर्मनाक है। सरकार वोकेशनल टीचर्स से बात कर समस्या का समाधान करे। कालका के विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा सत्र में भी वोकेशनल टीचर्स के मुद्दे को उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed