फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Madhav Goshala: 1200 animals to be sheltered, 31 trustees to look after

माधव गोशाला : 1200 पशुओं को मिलेगा आश्रय, 31 ट्रस्टी करेंगे देखरेख

Fri, 15 Jan 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Madhav Goshala: 1200 animals to be sheltered, 31 trustees to look after
गांव सुखदर्शनपुर में माधव गोशाला का हवन कर उद्घाटन किया गया। - फोटो : PKL OFFICE
बरवाला। गांव सुखदर्शनपुर में नवनिर्मित माधव गोशाला का वीरवार को हवन और गो पूजन कर समाजसेवी एवं आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम गोयल ने विधिवत उद्घाटन किया। मकर संक्रांति पर आयोजित कार्यक्रम में माधव गोशाला ट्रस्ट के 31 ट्रस्टियों को भी शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। सुखदर्शनपुर गोशाला में करीब 1200 पशुओं को रखा जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने अपने स्वैच्छिक कोष से गोशाला के रखरखाव के लिए ट्रस्ट को 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की पत्नी विमला देवी ने भी पांच लाख रुपये की राशि दान स्वरूप दी। विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने अपने स्वैच्छिक कोष से 31 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई, जिससे गोशाला का निर्माण कार्य पूरा करवाया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि गोमाता के गुणगान से देश और विदेश में गोमाता की पहचान हुई है। इस नवनिर्मित गोशाला से लोगों को बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल का विशेष तौर पर आभार प्रकट कर कहा कि उन्होंने अपने संकल्प पत्र में बेसहारा पशुओं और कुत्तों से लोगों को निजात दिलाने का आश्वासन दिया था, आज उनके संकल्प से इस गोशाला का निर्माण पूरा हो गया है।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जब पहली बार सत्ता संभाली थी, तो सबसे पहले गो सेवा और संरक्षण बिल पास किया था। इस गोशाला का संचालन माधव गोशाला ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के प्रयासों से इस गोशाला का निर्माण हो सका है। उन्होंने कहा कि हमारी गोमाता सड़कों पर घूम रही है। हमने गोशाला के निर्माण का संकल्प लिया था। इस मौके पर आसपास के किसानों से भी आग्रह किया है कि दिल खोलकर इस गोशाला में तूड़ी और चारे का दान अवश्य करें।
गोसेवा आयोग के चेयरमैन सरवन गर्ग ने कहा कि यहां पर गोबर गैस प्लांट प्राथमिकता के आधार पर लगाया जाएगा। इसके साथ-साथ उन्होंने गोशाला की छत पर सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने की दिशा में भी बनाए प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा गोरक्षा कानून के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के दौरान साध्वी अमृता देवी और स्वामी पूर्णानंद महाराज ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मंच संचालन माधव गोशाला ट्रस्ट के महामंत्री विरेंद्र गर्ग ने किया।

इस मौके पर माधव गोशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन कैलाश मित्तल, अध्यक्ष जीवन जिंदल, तेजपाल गुप्ता सहित सभी ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा उपमंडल अधिकारी नागरिक पंचकूला रिचा राठी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, उप नगर आयुक्त दीपक सुरा, अधीक्षक अभियंता विजय गोयल सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, बीजेपी-जेजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा काफी गांवाें के पंच-सरपंच और अन्य लोग मौजूद रहे।

गांव सुखदर्शनपुर में माधव गोशाला का उद्घाटन करते पदाधिकारी।

गांव सुखदर्शनपुर में माधव गोशाला का उद्घाटन करते पदाधिकारी। - फोटो : PKL OFFICE

भाजपा पदाधिकारियों का विरोध करने जाते किसान।

भाजपा पदाधिकारियों का विरोध करने जाते किसान। - फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed