फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Long queues for X-rays at Saket Hospital, medicines also unavailable

Panchkula News: साकेत अस्पताल में एक्सरे के लिए लंबी कतार, दवाएं भी नहीं मिल रही

Wed, 03 Dec 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Long queues for X-rays at Saket Hospital, medicines also unavailable
पंचकूला। शहर के सेक्टर-1 साकेत अस्पताल में सर्दी बढ़ने के साथ मरीजों का मर्ज बढ़ गया है। यहां एक्सरे के लिए मरीजों को लंबी कतार में लगकर करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा अस्पताल में मरीजों को दवाएं भी नहीं मिल रही हैं। पंचकूला के अलावा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से आए मरीज भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर -1 साकेत अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 300 तक पहुंच गई है। यह ठंड बढ़ने से दस दिन पहले 250 के पास थी। ठंड बढ़ने के बाद सीधे पचास मरीज बढ़ गए हैं। यहीं नहीं एक्सीडेंट में चोट लगने के मरीज भी अधिक आ रहे हैं। एक्सरे में एक घंटे लाइन में लगने से मरीजों को परेशानी हो रही है। वहीं मरीजों के लिए डॉक्टर बाहर की दवा लिख रहे हैं। अस्पताल में लिखी जाने वाली दवाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

दो बार मेंं एक हजार की दवाएं खरीदीं
सात दिन पहले छत से गिर गई थी। इससे छाती और पीठ में अधिक दर्द है। दो बार यहां इलाज के लिए आया। कैल्शियम, मल्टीविटामिन की सभी दवाएं नहीं मिल रही हैं। सात दिन के अंदर बाहर से एक हजार की दवाएं लेनी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शीला निवासी मौलीजागरां, मरीज

पैर में दर्द है, दवाएं नहीं मिल रहीं
मेरे पैर के घुटनोंं में दर्द है। डॉक्टरों की ओर से बाहर की दवाएं लिखी गई हैं जो आठ सौ रुपये की पड़ी हैं।
प्रेमा देवी निवासी मौलीजागरां, मरीज
एक्सरे के लिए एक घंटे किया इंतजार
एक्सीडेंट में पैर में गंभीर चोट आई है। एक्सरे कराने आया हूं। एक घंटे हो गए हैं इंतजार करते हुए। एक्सरे की लंबी कतार लग रही है। ओपीडी में दिखाने और एक्सरे कराने में ही तीन घंटे लग रहे हैं।
पंकज, मरीज, निवासी बद्दी
अस्पताल में सुविधा नहीं
अस्पताल मेंं जिस तरह से सुविधाओं के दावे किए जा रहे हैं वो नहीं दी जा रही हैं। घुटने, पैर और कमर दर्द के बाद इलाज के लिए आया था। ओपीडी में दिखाने और दवा लेने में काफी समय लगा।

-सर्वजीत सिंह, निवासी बरवाला
कोट ---
अस्पताल के दवाखाने से मरीजों को दवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। अगर कुछ दवाएं नहीं मिल रही हैं तो इनकी डिमांड भेजेंगे। जल्द ही सभी दवाएं अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएंगी। ठंड बढ़ने के साथ ओपीडी में 50 मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसलिए एक्सरे में थोड़ा समय लग रहा है।
-डॉ. रानी सिंह, डायरेक्टर, साकेत अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed