फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Livelihood stalled for 15 days; street vendors' union seeks designated space.

Panchkula News: 15 दिन से रोजगार ठप, रेहड़ी-फड़ी यूनियन ने मांगी जगह

Tue, 30 Jun 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Livelihood stalled for 15 days; street vendors' union seeks designated space.
पंचकूला। रेहड़ी-फड़ी यूनियन की जनरल बॉडी बैठक मंगलवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में हुई। बैठक में स्ट्रीट वेंडरों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग की कार्रवाई के कारण पिछले 15 दिनों से उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है। उनका कहना है कि कई वेंडरों का सामान जब्त कर लिया गया, जिससे परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वेंडरों ने कार्रवाई के दौरान अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया। यूनियन ने कहा कि पहले वेंडिंग जोन संचालित करने वाली कंपनी ने भी नियमों का पालन नहीं किया और नगर निगम का बकाया जमा नहीं कराया। बैठक के बाद वेंडरों ने सांकेतिक रूप से नगर निगम कार्यालय का घेराव किया और महापौर से मिलकर समाधान की मांग करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

यूनियन की प्रमुख मांगें
जब्त सामान तुरंत लौटाया जाए।
स्ट्रीट वेंडरों को काम करने की अनुमति दी जाए।
इंफोर्समेंट कार्रवाई में कथित दुर्व्यवहार रोका जाए।
हाईकोर्ट के स्थगन आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed