फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Litera Heritage Lead School wins in Kabaddi under-14 boys

Panchkula News: कबड्डी अंडर-14 लड़कों में लिटरा हेरिटेज सीसे स्कूल ने मारी बाजी

Wed, 23 Aug 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Litera Heritage Lead School wins in Kabaddi under-14 boys
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खटौली में प्रिंसिपल अजय जुनेजा की अध्यक्षता में करवाई जा रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन मंगलवार को लड़कों की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर दमखम दिखाया। इस दौरान कबड्डी अंडर-14 लड़कों में लिटरा हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने प्रथम और राजकीय हाई स्कूल कामी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खटौली की टीम ने प्रथम और राजकीय उच्च विद्यालय बिल्ला की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर रेस में राजकीय मिडिल स्कूल श्यामटु के राम चौधरी ने प्रथम स्थान, राजकीय हाई स्कूल जलौली के हरमन ने दूसरा स्थान और राजकीय मिडिल स्कूल ढडारडू के राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लड़कों की 100 मीटर रेस में सीनियर सेकेंडरी स्कूल लिटरा हेरिटेज के आर्यन राणा ने प्रथम, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट के आदित्य ने दूसरा स्थान और लिटरा हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के युग्म ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-19 लड़कों की 100 मीटर रेस में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट के साहिल खान ने प्रथम, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट के साहिल कुमार ने दूसरा स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खटौली के संजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 लड़कों की 200 मीटर रेस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खटौली के शिवम ने प्रथम स्थान, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट के जसनदीप ने दूसरा स्थान, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट के जशन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अंडर-17 लड़कों की 200 मीटर रेस में लिटर हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आर्यन राणा ने प्रथम, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बतौड़ के कार्तिक ने दूसरा स्थान, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट के आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 लड़कों की 200 मीटर रेस में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खटौली के साहिल ने प्रथम, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खटौली के गोपाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 लड़कों की वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खटौली की टीम ने प्रथम स्थान, राजकीय मिडिल स्कूल श्यामटु की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खटौली के प्रिंसिपल अजय जुनेजा ने कहा कि विद्यालय में करवाई जा रही खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन भी कई स्कूलों के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस खेल प्रतियोगिता में स्कूल के अध्यापक विष्णु दत्त, सतविंदर कुमार, मदन गोपाल, धर्मवीर, वीरेंद्र सिंह, भूपेश, संदीप, रविंद्र कुमार रंगा, नमिता शर्मा, परविंदर कौर, अमन सिहाग, प्रवीण राणा, पूनम मलिक, अनीता देवी आदि ने पूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed