फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   License of Coco Cafe canceled for providing liquor without permit

Panchkula News: बिना परमिट के शराब मिलने पर कोको कैफे का लाइसेंस कैंसिल

Sun, 07 Apr 2024 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
License of Coco Cafe canceled for providing liquor without permit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित कोको कैफे में बिना परमिट शराब और बीयर रखने पर एक्साइज विभाग ने उसका लाइसेंस कैंसिल कर दिया है। विभाग ने कोको कैफे पर एक साल के लिए प्रतिबंध भी लगा दिया है। इस दौरान उसे कोई शराब का लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा जिस परिसर में कोको कैफे चल रहा था, उस परिसर में अगले एक साल तक किसी भी दूसरे क्लब, बार, होटल या रेस्टोरेंट को लिकर लाइसेंस नहीं देने का फैसला लिया गया है।
डीईटीसी एक्साइज आरके चौधरी ने बताया कि 9 मार्च को सूचना के आधार पर पुलिस के साथ सेक्टर-11 कोको कैफे में छापा मारा गया। इस दौरान आईएमएफएल की 26 शराब की बोतलें और 102 बीयर की बोतलें मिली। इसके अलावा आईएमएफएल की नौ शराब की बोतलें खुली मिलीं थीं। कैफे के मैनेजर को जब परमिट और लाइसेंस की कॉपी दिखाने को कहा गया तो वह नहीं दिखा पाया। इसके बाद कैफे मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

लाइसेंस कैंसिल करने के लिए उसकी फाइल हेडक्वार्टर भेजी गई, इसके बाद एक्साइज विभाग ने कैफे का लाइसेंस कैंसिल करने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि कुछ और बार लाइसेंस धारी भी हैं जो आबकारी विभाग पंचकूला के रडार पर हैं। उनके खिलाफ भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीईटीसी ने बताया कि इससे पहले भी कोको कैफे के खिलाफ बिना परमिट के शराब परोसे जाने को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed