फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   letter to panchkula DCP

अब शहर और होगा सुरक्षित, हर एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sun, 14 Jul 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
letter to panchkula DCP
शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए डीसीपी पंचकूला कमलदीप गोयल ने निगम आयुक्त राजेश जोगपाल को पत्र लिखकर प्रत्येक एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। निगम आयुक्त को लिखे पत्र में डीसीपी ने 11 प्वाइंट का उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा है कि निगम द्वारा लगाए गए कैमरों से काफी मदद मिल रही है। उसी तर्ज पर शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं और उन्हें सेक्टर 14 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के साथ जोड़ दिए जाए। पत्राचार की पुष्टि निगम कमिश्नर राजेश जोगपाल ने की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां कैमरे लगाने की है मांग
1. पंचकूला जीरकपुर बॉर्डर।
2. पंजाब बॉर्डर डिवाइडिंग रोड 20 /21 सेक्टर -21।
3. नाका पीरमुछल्ला।
4. बलटाना रोड सेक्टर 19 एंट्री एग्जिट प्वाइंट।
5. रामगढ़ चौक।
6. विकास नगर एग्जिट-एंट्री प्वाइंट।
7. सकेतड़ी चंडीगढ़ टी प्वाइंट।
8. चंडीगढ़ पंचकूला एंट्री एग्जिट प्वाइंट नियर सुखना लेक।
9. मनीमाजरा एमडीसी एंट्री एग्जिट प्वाइंट।
10. आईटी पार्क एग्जिट एंट्री प्वाइंट चंडीगढ़ पंचकूला।
11. एएमडीसी सेक्टर-4 पार्क नियर डॉलफिन चौक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed