फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lessons of water conservation will be taught in 67 schools by running a campaign

Panchkula News: अभियान चलाकर 67 स्कूलों में पढ़ाया जाएगा जल संरक्षण का पाठ

Mon, 03 Feb 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Lessons of water conservation will be taught in 67 schools by running a campaign
पंचकूला। शहरी क्षेत्र सहित चार खंडों कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी के 67 स्कूलों में जल संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह के तहत जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को 60 हजार रुपये की ग्रांट जारी कर दी गई है। शिक्षा विभाग फरवरी के पहले सप्ताह में यह अभियान चलाने जा रहा है। विभाग ने संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपलों और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान विद्यार्थी पौधरोपण और जल संरक्षण जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे। इस अभियान में प्रत्येक खंड के स्कूलों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में वैचारिक समझ और अनुभव पर जोर देती है। इसे नए सत्र से लागू किया जाएगा। इसके परिणाम स्वरूप सीखने की प्रक्रिया में संज्ञानात्मक, मनो प्रेरणा और भावनात्मक सीख का सभी क्षेत्रों में एकीकरण होता है। सरकार के कार्यक्रम अनुमोदन बोर्ड के अंतर्गत विज्ञान और गणित शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) नई दिल्ली ने यह प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


जल संरक्षण और पौधरोपण जैसी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए स्कूलों में राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह मनाया जाएगा। इसके लिए (एससीईआरटी) राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने स्कूलों को 60 हजार की ग्रांट जारी कर दी है। - सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed