फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lesson: Now the forest department will buy saplings from the government nursery

सबक: अब सरकारी नर्सरी से पौधे खरीदेगा वन विभाग

Wed, 20 Jul 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lesson: Now the forest department will buy saplings from the government nursery
चंडीगढ़। पंजाब वन विभाग पौधरोपण अभियान के लिए अब सूबे की सरकारी नर्सरियों से पौधों की खरीद करेगा। पौधरोपण अभियान में पौधों की खरीद में हुई घपलेबाजी उजागर होने के बाद विभाग ने यह फैसला किया है। वन विभाग के एक भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस जांच में यह गड़बड़ी उजागर हुई है।
विज्ञापन

पंजाब विजिलेंस इन दिनों पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में जांच कर रही है। पंजाब विजिलेंस को वन विभाग में पूर्व मंत्री द्वारा कई मामलों में रिश्वत लिए जाने के सबूत मिले थे, जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। जांच जारी रखी थी। इसके बाद पूर्व वन मंत्री संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भी पेड़ों के अवैध कटान के मामले में लिए जाने वाली रिश्वत के सबूत मिलने पर उनके खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की हुई है। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि पौधरोपण अभियान के दौरान पौधों की खरीद में भी घपला किया गया है।
विज्ञापन

जांच में खुलासा हुआ है कि विभागीय ठेकेदार बिना कोई पौधे खरीदे 20 प्रतिशत राशि देकर निजी नर्सरी राशि का 80 प्रतिशत नकद में वापस ले लेते थे। यह 80 प्रतिशत राशि अधिकारियों, राजनेताओं और ठेकेदार के बीच साझा की जाती थी। इस खुलासे से सबक लेते हुए वन विभाग प्रत्येक वर्ष चलाए जाने वाले पौधरोपण अभियान के तहत खरीदे जाने वाले पौधे अब निजी नर्सरी से नहीं खरीदेगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस फैसले से पौध खरीद मामले में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई योजना के तहत होनी थी खरीद
2021-22 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की एक पौधरोपण परियोजना के तहत निजी नर्सरी से करीब एक लाख पौधों की खरीद हुई थी। इसमें निर्गत राशि के मात्र 20 फीसदी पैसे से ही रोपित किए जाने वाले पौधों की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed