फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lenter fell in Pinjore, laborer died due to debris

Panchkula News: पिंजौर में लेंटर गिरा, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Fri, 28 Apr 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Lenter fell in Pinjore, laborer died due to debris
संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर। लेबर काॅलोनी सूरजपुर में मकान का लेंटर गिरने से एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई। इसमें दो मामूली रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान राजू उम्र करीब 53 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के बेटे राकेश कुमार निवासी रामपुर सियुडी ने बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

वीरवार को उसके पिता मजदूरी करने होती लाल निवासी लेबर काॅलोनी सूरजपुर के घर पर गये थे। अचानक मकान का लेंटर गिरने से उसके पिता मलबे के नीचे दब गए। पड़ोसियों ने उसके पिता को मलबे से निकाला। मलबे के नीचे दबने से उसके पिता के सिर और मुंह पर चोटें आईं हैं। राकेश ने बताया कि वह घायल अवस्था में अपने पिता को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पंचकूला लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पूर्व सरपंच योगेंद्र ठाकुर ने बताया कि तीन मजदूर मकान का लेंटर तोड़ रहे थे। उसी दौरान अचानक लेंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed