{"_id":"672245ec9f61f97d1401cd62","slug":"leave-of-police-and-fire-personnel-cancelled-blockades-put-up-at-12-places-in-the-city-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-11997-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पुलिस और फायर कर्मियों की छुट्टियां रद्द, शहर में 12 जगह लगाए नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पुलिस और फायर कर्मियों की छुट्टियां रद्द, शहर में 12 जगह लगाए नाके
विज्ञापन
सभी जगह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रहेंगी तैनात, आग से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाममाई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। दिवाली के पर्व को लेकर पंचकूला पुलिस और फायर कर्मचारियों की तीन दिन छुट्टी पूरी तरह से कैंसल कर दी गई है। पुलिस की आरे से शहर के 12 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। वहीं थाना और चौकी पुलिस की ओर से भी सेक्टरों में गश्त की जा रही है। इसके अलावा लोगों के बचाव के लिए पुलिस पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पंचकूला क्राइम और ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त वीरेंदर सांगवान ने बताया कि शहर की मार्केट और बाहरी एरिया में नाके लगाकर मॉनिटरिंग की जा रही है। यह नाका सेक्टर -5 बेला विस्टा, इंडस्टि्रयल एरिया फेज-2, सेक्टर -20, सेक्टर -8, 9, 11 सहित अन्य स्थानों पर लगाए गए हैं। पुलिस उपायुक्त ने जिला में पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी थाना पुलिस चौकी प्रभारी अपने-अपने एरिया में पेट्रोलिंग करें। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें। इसके अलावा निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने, शराब पीने, चोरी व छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। डीसीपी के अनुसार मुख्य बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जिला पुलिस की सभी राइडर व पीसीआर टीमें मुस्तैदी रहेंगी। डीसीपी ने दिवाली और त्योहार के चलते बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस बल को अलग से तैनात किया है, ताकि किसी भी प्रकार से अनहोनी न हो।
डीसीपी ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थान पर किसी अंजान वस्तु को न छुएं। कोई संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु नजर आती है तो तुरंत डायल 112 पर सूचित करें।
बॉक्स
फायर विभाग सभी जगह रखेगा नजर
पंचकूला फायर ऑफिसर तरसेम सिंह ने बताया कि जिले में पंचकूला, कालका, पिंजौर सहित सभी स्टेशनों पर 60 फायर ब्रिगेड के कर्मचारी तैनात हैं। विभागों की ओर से तीन दिन की छुट्टी कैंसल की गई है। फायर विभाग के कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे। 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक फायर विभाग की गाड़ियां मुस्तैद रहेंगी। सभी के साथ ऊंची इमारतों में आग लगने वाली लैडर की तैनाती कर दी गई है।