फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Launch: Ten-day youthpreneur camp started in Morni, 40 youth will be given training

शुभारंभ : मोरनी में दस दिवसीय यूथप्रेन्योर कैंप शुरू, 40 युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Sun, 16 Jan 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Launch: Ten-day youthpreneur camp started in Morni, 40 youth will be given training
पंचकूला। रोजगार सृजन और होम स्टे के साथ-साथ साहसिक गतिविधियों के संचालन के लिए मोरनी के 40 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। शनिवार को मोरनी के गांव भूड़ी में दस दिवसीय ‘यूथप्रेन्योर कैंप’ का विदेश सहयोग विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव योगेंद्र चौधरी ने मोरनी में उद्घाटन किया। इस मौके पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक पंकज नैन भी मौजूद रहे। यह कैंप खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा 15 से 24 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। कैंप के शुभारंभ पर योगेंद्र चौधरी ने युवाओं से अपील की है कि क्षेत्र में फूलों के अधिक से अधिक पौधे लगाकर मोरनी को आकर्षण का केंद्र बनाएं। साथ ही आने वाले पर्यटकों को भी एक-एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करें ताकि इलाके की हरियाली के साथ-साथ सुंदरता में भी वृद्धि हो। उन्होंने बागवानी विभाग को भी फूल वाले पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

युवाओं को मिलेगा रोजगार सृजन का अवसर
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक पंकज नैन ने बताया कि इस कैंप में 40 युवक-युवतियों को रोजगार सृजन और होम स्टे के साथ-साथ साहसिक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य मोरनी खंड के युवाओं को रोजगार सृजन और सक्षम करने के लिए अपना कार्य करने के लिए सक्षम बनाना है। उन्होंने बताया कि इन युवाओं को मोरनी के स्थानीय ट्रैक्स के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। यहां पर होने वाली वनस्पति, पशु-पक्षी, जीव-जंतुओं की जानकारी मोरनी आने वाले पर्यटकों के साथ साझा करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नैन ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में केवल मोरनी खंड के युवाओं को ही शामिल किया गया है। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी अमरजीत सिंह, वन विभाग के रेंज अधिकारी संजय कुमार, खेल विभाग की सीनियर सलाहकार पंखुड़ी, प्रदेश के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार व शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed