फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Laptop stolen by breaking car window, case registered

Panchkula News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी, केस दर्ज

Fri, 13 Jun 2025 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Laptop stolen by breaking car window, case registered
पंचकूला। सेक्टर-15 की सब्जी मंडी में सब्जी लेने आए एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी करने का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार शाम करीब पौने आठ बजे की है। पुलिस को शिकायत में अनमोल सिंह पुत्र जनक सिंह ने बताया कि वह मकान नंबर 519, श्री गुरु तेग बहादुर एनक्लेव गोले पुल्ली तालाब तिल्लो जम्मू पुलिस स्टेशन नोवाबाद जिला जम्मू का रहने वाला है और यहां पर जीरकपुर के ढकोली में पीरमुछल्ला की वृंदावन गार्डन सोसाइटी के फ्लैट नंबर 604-डी में किराए पर रहता है। वह हाफेल इंडिया लिमिटेड कंपनी में जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को अपनी कार से सेक्टर-15 की सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए पंचकूला आए थे। जब वह करीब 30 मिनट में सब्जी खरीदकर लौटे तो देखा कि कार का पीछे का दाहिना शीशा टूटा हुआ था और लैपटॉप (मैक) गायब था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका लैपटॉप चुरा लिया। सेक्टर-14 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed