फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Langur fair begins: Devotees come with the wish of having children

लंगूर मेला शुरू : संतान प्राप्ति की मुराद लेकर आए भक्त

Tue, 23 Sep 2025 12:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 23 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Langur fair begins: Devotees come with the wish of having children
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शारदीय नवरात्र पर उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के बड़ा श्री हनुमान मंदिर में सोमवार को लंगूर मेला शुरू हो गया। सुबह 4 बजे लंगूरी बाणा धारण करने वाले बच्चे मां-बाप के साथ मंदिर की परिक्रमा में पंडितों से पूजा करवाते नजर आए। पहले दिन करीब लंगूरी बच्चे और बजरंगी सेना की टोलियां ढोल की थाप पर नाचते मंदिर में माथा टेकने पहुंचे।
श्री हनुमान मंदिर के सेवादार संजय मेहरा ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन श्री हनुमान जी को गोटे वाले लाल लंगूरी वस्त्र धारण करवाए हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना पहला चोला सुबह और दूसरा बाद दोपहर को धारण करवाया जाएगा। तीन अक्तूबर तक चलने वाले लंगूरी मेले में बजरंगी सेना के लिए कमेटी ने अलग व्यवस्था की है। कमेटी की ओर से मंदिर में माथा टेकने आने वाले खासकर छोटे बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं।
विज्ञापन


मंदिर में विवाहित जोड़े संतान प्राप्ति की मांगते हैं मन्नत : पंडित सुनील

पंडित सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि मेले की मान्यता यह है कि विवाहित जोड़े मंदिर में आकर संतान प्राप्ति की मन्नत मांगते हैं। उनकी मन्नत पूरी हो जाती है तो वह अपने बच्चे को लंगूरी बाणा पहनाकर मंदिर में सुबह शाम माथा टेकने लाते हैं। उन्होंने बताया कि यह परंपरा श्री राम के समय की है जब लव-कुश ने हनुमान जी को बरगद के पेड़ से बांधा था। उसके बाद श्री राम ने यहां आकर यह आशीर्वाद दिया कि जो कोई यहां संतान प्राप्ति के लिए मन्नत मांगेगा, उसकी मुराद पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed