फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Land of crores was evacuated by removing slum

सेक्टर-14 में एचएसवीपी ने अतिक्रमण हटाया

Sun, 07 Feb 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Land of crores was evacuated by removing slum
सेक्टर-14 की अवैध झुग्गियों पर कार्रवाई करते एचएसवीपी के कर्मचारी। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। सेक्टर-14 में भगवान परशुराम चौक के पास करोड़ों की सरकारी जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी बनाकर अवैध रूप से काबिज लोगों को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई कर हटा दिया। विभागीय टीम ने यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत पर की। हालांकि इस दौरान झुग्गी-झोपड़ी वाले गिड़गिड़ाते नजर आए, लेकिन उनकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन

विभाग के एसडीओ राजेश खुराना ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संपदा अधिकारी अनिल दून के आदेश पर की गई है। इस दौरान जेई दर्शन और सुपरवाइजर मान सिंह पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने संपदा अधिकारी को दी शिकायत में बताया कि करोड़ों की जमीन पर कुछ लोग झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते हैं। इतना ही नहीं वह पुरानी ईंटों को इकट्ठा करके रोड़ी बनाने का कार्य कर रहे हैं। इसके चलते लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लेकर अतिक्रमण हटाओ टीम को कार्रवाई का आदेश दिया। टीम ने शनिवार को कड़ी मशक्कत कर अतिक्रमण हटाकर जमीन को खाली करवा दिया। इसी के साथ चेतावनी दी कि यदि किसी ने दोबारा कब्जा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed