{"_id":"685c31df6524ef630e00e1f2","slug":"laborfed-demands-re-issuance-of-notification-of-societies-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-745996-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लेबरफेड ने सोसायटियों की अधिसूचना दोबारा जारी करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लेबरफेड ने सोसायटियों की अधिसूचना दोबारा जारी करने की मांग की
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब की सोसायटियों को अगस्त 2024 के बाद अधिसूचित नहीं किया गया है, जिससे पंजाब की 2800 सोसायटियां प्रभावित हो रही हैं। अगर सोसायटियों के लिए नई अधिसूचना जारी करने में और देरी हुई तो 90 परिवार दो वक्त की रोटी से भी वंचित हो जाएंगे। ये बातें लेबरफेड पंजाब के चेयरमैन विश्वास सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
लेबरफेड पंजाब के वाइस चेयरमैन मोहन सिंह ने कहा कि पंजाब की सभी सरकारी संस्थाओं द्वारा विकास कार्यों के लिए जारी किए गए टेंडरों के तहत लेबरफेड के तहत आने वाली सोसायटियों से 60 लाख रुपये तक के काम करवाने का प्रावधान है। सभी विकास कार्यों के तहत एक-दो बड़े टेंडर होने से राज्य सरकार को भारी वित्तीय घाटा हो रहा है। इसके साथ ही सोसायटियों में पूरी तरह से काम बंद हो गया है, जिसके कारण पंजाब के करीब 90 हजार परिवार 10 महीनों से बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।
चेयरमैन सैनी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अनुरोध किया है कि सोसायटियों के नोटिफिकेशन को गंभीरता से लें और तुरंत अधिसूचना जारी करें, ताकि सोसायटियों के अधीन काम करने वाला श्रमिक बेरोजगारी की चपेट से बाहर आ सके। उन्होंने कहा कि अधिकतर सोसायटियां निर्धारित दरों से करीब 15 प्रतिशत घाटे पर विकास कार्यों के टेंडर लेकर राज्य सरकार को भारी वित्तीय सहायता भी प्रदान कर रही हैं।