फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kumari Selja visits community home for isolation center, distributes medicines and masks

कुमारी शैलजा ने कम्युनिटी होम फॉर आइसोलेशन सेंटर का किया दौरा, दवाई और मास्क बांटे

Sat, 22 May 2021 01:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kumari Selja visits community home for isolation center, distributes medicines and masks
कालका। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कालका में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा, कालका विधायक प्रदीप चौधरी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान कुमारी शैलजा ने कम्युनिटी होम फॉर आइसोलेशन सेंटर का दौरा कर सेंटर में दो ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, दवाई व मास्क बांटे।
विज्ञापन

वहीं, कालका खेड़ा मंदिर, इशरनागर और दून एरिया समेत अन्य जगहों पर 10 हजार के करीब मास्क वितरित किए। सैलजा ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में विश्व में विख्यात राजीव गांधी हमारे देश के एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने हम सभी देशवासियों को 21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माण का सपना दिखाया और उसे पूरा भी किया। इस मौके पर हर्ष चड्ढा, पवन कुमारी, विजय बंसल, दीपांशु बंसल, नैब चौधरी, देवेन्द्र जैन, सुनील सोनकर, मनवीर गिल, उजाला बक्शी, सुनील शाम, मुकेश सोढी, महिन्द्र सिंह, गुरमेल सिंह, रघुवंश मल्होत्रा, सतीश भट्ट, हरभजन सिंह, सुशील गर्ग, चचंल शर्मा, सागर सोनकर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

हर स्तर पर फेल साबित हुई प्रदेश सरकार
शैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दावे कर केवल लोगों को गुमराह किया, देशवासियों की परवाह नहीं की। इन्होंने केवल देश को भ्रम में रखा। चाहे बेड की बात हो या फिर वेटिंलेटर, ऑक्सीजन, दवाइयों की हो सरकार हर तरह से फेल साबित हुई है। सरकार को यही नहीं पता की हमारे देश में वैक्सीन की कितनी प्रोडक्शन है और कितने लोगों को वैक्सीनेट करना है। उन्होंने कहा कि हमने धारा- 7-ए के खिलाफ आवाज उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का जताया आभार
विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी का देश के लिए दिया योगदान सराहनीय है। पुण्यतिथि पर उन्हें मैं शतशत नमन करता हूं। चौधरी ने सदस्यता बहाली को लेकर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed