फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kuldeep Kumar will take over as mayor today, Kejriwal is not coming.

Panchkula News: कुलदीप कुमार आज संभालेंगे मेयर की कुर्सी, नहीं आ रहे केजरीवाल

Mon, 26 Feb 2024 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Kumar will take over as mayor today, Kejriwal is not coming.
चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेयर घोषित हुए कुलदीप कुमार सोमवार को पद ग्रहण करेंगे। सुबह साढ़े 11 बजे नगर निगम के छठे फ्लोर स्थित मेयर दफ्तर में वह कुर्सी संभालेंगे। पद ग्रहण में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने की चर्चा थी लेकिन अब वे नहीं आ रहे। उनकी जगह पंजाब के विधायक व आप-कांग्रेस के स्थानीय वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को भी निगम कार्यालय पहुंचने को कहा है।कुलदीप कुमार के मेयर की कुर्सी पर बैठने के अगले ही दिन सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होंगे। इस चुनाव में कुलदीप कुमार को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। ऐसे में कुलदीप की बड़ी परीक्षा है, क्योंकि आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों के भाजपा में जाने से भाजपा बहुमत में आ गई है। आप और कांग्रेस के साथ आने के बाद भी भाजपा के पास नंबर ज्यादा हैं। अगर कोई पार्षद क्रॉस वोट नहीं करता या किसी पार्षद का वोट अमान्य नहीं होता तो भाजपा का सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनना तय है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जिस पार्टी का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है वो सदन में अल्पमत में है।
विज्ञापन

उधर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में अब भाजपा को जोड़तोड़ का डर सता रहा है इसलिए पार्टी ने अपने सभी पार्षदों को मोरनी भेज दिया है। बता दें कि मेयर चुनाव में यही डर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को लग रहा था। ऐसे में इन दोनों दलों ने अपने सभी पार्षदों पंजाब भेज दिया था। ये सभी पार्षद मेयर चुनाव के दिन शहर पहुंचे थे। अब 27 फरवरी को को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा के सभी पार्षद चुनाव से कुछ मिनट पहले ही चंडीगढ़ पहुंचेंगे और सीधे नगर निगम जाएंगे। पार्षदों पर पार्टी कड़ी नजर रख रही है। इसके अलावा हाल ही में भाजपा में आईं वार्ड नंबर-16 की पार्षद पूनम, वार्ड नंबर-19 की पार्षद नेहा और वार्ड नंबर-20 के पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला अभी तक शहर से बाहर हैं। वह अभी घर भी नहीं आए हैं। भाजपा को डर है कि कहीं वे दोबारा आप में न चले जाएं इसलिए तीनों पार्षद 27 फरवरी को ही सीधे नगर निगम में चुनाव के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेयर बने कुलदीप
शहर में 30 जनवरी को मेयर चुनाव हुए थे, जिसमें पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के आठ वोटों को रद्द कर भाजपा के मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर को विजेता घोषित कर दिया था और उन्हें कुर्सी पर बैठा दिया था। इसके बाद आप और कांग्रेस गठबंधन के मेयर प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


में धांधली का आरोप लगाकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने पीठासीन अधिकारी को गलत पाया। कहा कि अनिल मसीह ने गलत तरीके से गठबंधन के आठ

वोटों को खारिज किया है। 20 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप कुमार को मेयर घोषित कर दिया था। इसके बाद से अब तक कुलदीप कुमार ने पद ग्रहण नहीं किया है

लेकिन वह बतौर मेयर नगर निगम के सरकारी कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। पद ग्रहण में देरी का कारण यह रहा कि आप-कांग्रेस इस पद ग्रहण समारोह को बड़ा कार्यक्रम बनाना चाहते थे। दोनों पार्टियां इस जीत को देश में इंडिया गठबंधन की पहली जीत के रूप में देश को दिखाना चाहती थीं इसलिए वरिष्ठ नेताओं से समय मांगा था। पहले बताया जा रहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इसमें शामिल हो सकते हैं। राहुल गांधी के नाम की भी चर्चा थी लेकिन अब किन्हीं कारणों की वजह से उनका कार्यक्रम नहीं बन पाया है।

वर्तमान में वोटों का गणित
-------------------------------
भाजपा : 17 पार्षद + एक सांसद = 18 वोट
आम आदमी पार्टी : 10 पार्षद + कांग्रेस 7 पार्षद : 17 वोट
अकाली दल : 1 पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed