{"_id":"693f1bf67be3e4d761003e62","slug":"kudrat-dance-club-celebrated-its-tenth-anniversary-panchkula-news-c-87-1-pan1010-130565-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कुदरत डांस क्लब ने मनाई दसवी वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कुदरत डांस क्लब ने मनाई दसवी वर्षगांठ
विज्ञापन
पंचकूला। कुदरत डांस क्लब पंचकूला ने अपनी दसवीं वर्षगांठ और वार्षिक दिवस समारोह यादव भवन, सेक्टर-12 में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन नीतू सैनी की देखरेख में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैप्टन केएल. सैनी और संतोष सैनी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद बच्चों और महिलाओं ने बैचवाइज रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दीं। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। केडी.एफएस. के मुख्य प्रबंधक अमित कुमार सैनी द्वारा प्रशिक्षित बच्चों और महिलाओं की प्रस्तुतियों ने समारोह में विशेष आकर्षण पैदा किया और पूरे कार्यक्रम में समां बांधे रखा।
क्लब के निर्देशक कैप्टन केएल. सैनी एवं मिसेज संतोष सैनी ने विभिन्न वर्गों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इंस्ट्रक्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार योगेश कुमार और तनुज जसवाल को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया, जबकि कुदरतियन ऑफ द ईयर का खिताब मिसेज हरविंद्र कौर ने अपने नाम किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ। कैप्टन केएल. सैनी ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।