फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Killed 7865 chickens .. and destroyed 300 eggs

7865 मुर्गियां मारीं.. और 300 अंडे नष्ट किए

Tue, 12 Jan 2021 01:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Killed 7865 chickens .. and destroyed 300 eggs
पंचकूला/रायपुररानी। बर्ड फ्लू के मद्देनजर रायपुररानी और बरवाला की पोल्ट्री फार्मों में सोमवार को तीसरे दिन 7865 मुर्गियों को मारने के साथ ही 300 अंडे भी नष्ट किए गए। रायपुररानी-बरवाला पोल्ट्री जोन में विभाग की तरफ से पहुंचीं 40 रैपिड रिस्पांस की टीम के सदस्यों ने नरेंद्र पोल्ट्री फार्म में 1325, नेचर पोल्ट्री फार्म में 6540 मुर्गियों को मारकर गड्ढे में दबाया गया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार आज तीसरे दिन के ऑपरेशन तक कुल 20,960 मुर्गियां और 840 अंडे नष्ट किए गए। रैपिड टीम के सदस्यों के अनुसार सिद्धार्थ और नेचर पोल्ट्री फार्मों में सभी मुर्गियां मारी जा च़की हैं। मंगलवार से चार टीमें साफ-सफाई का काम शुरू करेंगी। रैपिड रिस्पांस टास्क फोर्स की टीमों ने सिद्धार्थ पोल्ट्री फार्म खेड़ी और नेचर पोल्ट्री फार्म दंदलावड़ गनौली में मुर्गियों को मारने का काम समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

रैपिड रिस्पांस टीमों का आपरेशन सोमवार को भी सुबह दस बजे शुरू हो गया था। एक किलोमीटर के संक्रमित जोन में नाका लगाकर वहां आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई और पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले कर्मचारियों को भीतर जाने की अनुमति नहीं प्रदान की गई। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया जिले के दो पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के तीसरे दिन भी स्पेशल टास्क फोर्स की टीमों ने सिद्धार्थ पोल्ट्री और नेचर पोल्ट्री में मुर्गियों को मारा। इसके बाद नरेंद्र पोल्ट्री फार्म में भी आपरेशन शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि नरेंद्र पोल्ट्री फार्म एक किलोमीटर की रेंज में आता है। यह संक्रमित जोन है। इसके साथ ही एक से दस किलोमीटर की परिधि सर्विलांस जोन की है। मुकेश कुमार अहूजा ने बताया कि जिले के दूसरे पोल्ट्री फार्म में स्वास्थय विभाग और पशु पालन की टीम मिलकर मुर्गियों को दवाई पिला रही है।
विज्ञापन

सैंपल पॉजिटिव आने के बाद मारी जाएंगी मुर्गियां
उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू की स्थिति कंट्रोल में है। बीस हजार मुर्गियों को मारने के बाद संक्रमण न फैले इसके उचित उपाय किये जा रहे हैं। सभी टीमों को किसी किस्म का इंफेक्शन न हो और पोल्ट्री फार्मों में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जो लेबर और रैपिड एक्शन की टीम जुड़ी है। उनको टैमी फ्लू की दवाई पिलाई जा रही है। यहां के अन्य पोल्ट्री फार्म के मुर्गियों का सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ही टीम मुर्गियों को मारने का काम शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed