{"_id":"61a5309688ff6a6cba3401e2","slug":"khelo-india-khelo-astroturf-will-ready-till-31-december-pkl-office-news-pkl4345374188","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया खेला: 31 दिसंबर तक तैयार हो जाएगा हॉकी का एस्ट्रोटर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया खेला: 31 दिसंबर तक तैयार हो जाएगा हॉकी का एस्ट्रोटर्फ
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स (टीडीएलएससी) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार होने जा रहा है। इसे फरवरी 2022 में होने वाले ‘खेलो इंडिया’ को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, ताकि यहां खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिल सके। इसका जायजा लेने हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह सोमवार को पहुंचे थे। इस दौरान हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक्सईएन अशोक राणा ने खेल मंत्री को स्ट्रोटर्फ और सिंथेटिक ट्रैक के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने खेल मंत्री को बताया कि 31 दिसंबर तक हॉकी का स्ट्रोटर्फ ग्राउंड का काम पूरा कर लिया जाएगा।
वार्मअप ट्रैक भी तैयार हो चुका है। इसके अलावा सिंथेटिक ट्रैक का भी काम लगभग पूरा लिया गया है। इस दौरान खेल मंत्री संदीप सिंह ने एचएसवीपी के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर काम पूरा करने का निर्देश दिया। बता दें कि यह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 31 दिसंबर तक देश के चुनिंदा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में से एक होगा। पूरे कांप्लेक्स का एक तरह से नए सिरे से कायाकल्प किया जा रहा है। वहीं, इसमें चार नई खेल सुविधाओं से जुड़ी संरचना में इजाफा हो रहा है, सिंथेटिक ट्रैक, हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड, 40 बाई 80 का फुटबॉल ग्राउंड, बास्केटबॉल और वालीबॉल के इंडोर ग्राउंड शामिल हैं। इसे करीब 34 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। वहीं, इन आधारभूत संरचना में चार चांद लगाने के लिए लाइटिंग पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
सैन ट्रैक और एलिवेटेड ट्रैक बनाने का दिया निर्देश
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को फरवरी से पहले खिलाड़ियों के लिए एक सैन ट्रैक और एक एलिवेटेड ट्रैक का भी निर्माण करने का निर्देश दिया। सैन ट्रैक 50 मीटर लंबा और एलिवेटेड ट्रैक साढ़े पांच मीटर ऊंचा, 70 मीटर लंबा व 5 मीटर चौड़ा होगा। इसके अलावा खेल मंत्री ने ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सभी इंटरनल टूटी सड़कों के रिकारपेटिंग का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एस्ट्रोटर्फ पर खर्च हो रहे हैं 6.71 करोड़
पंचकूला में हॉकी के खिलाड़ियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना नहीं थी। इसके चलते राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, लेकिन ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हॉकी का एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड के निर्माण के बाद खिलाड़ियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा। यह ग्राउंड करीब 6.71 करोड़ 88 हजार 234 रुपये में तैयार किया जा रहा है।