{"_id":"68d45e586ba46dfb5306e1ef","slug":"kharak-mongoli-children-shine-in-the-open-national-taekwondo-cup-winning-6-gold-medals-panchkula-news-c-87-1-pan1009-127353-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ओपन नेशनल ताइक्वांडो कप में खड़क मंगोली के बच्चों का जलवा, जीते 6 स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ओपन नेशनल ताइक्वांडो कप में खड़क मंगोली के बच्चों का जलवा, जीते 6 स्वर्ण पदक
विज्ञापन
पंचकूला। गाजियाबाद में ताइक्वांडो टूर्नामेंट में खड़क मंगोली झुग्गी बस्ती के बच्चों ने 5वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो कप में छह स्वर्ण पदक जीतकर पंचकूला शहर का नाम रोशन किया है। एएमएटी ताइक्वांडो सोसाइटी के खिलाड़ी गोविंद, विपिन, अंशु और अर्पिता ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, कोमल ने दो-दो गोल्ड जीतकर सबका ध्यान खींचा। रानी और संजना ने कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।
खास बात यह है कि ये सभी बच्चे झुग्गी बस्ती से ताल्लुक रखते हैं और एएमएटी सोसाइटी उन्हें मुफ्त प्रशिक्षण, किट और प्रतियोगिताओं का खर्च मुहैया कराती है। बच्चों की इस उपलब्धि पर हेड कोच अमिता मारवाह ने हार्दिक बधाई दी जबकि असिस्टेंट कोच हिमांशि मारवाह ने उनके जज़्बे और खेल कौशल की सराहना की।