फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Khanda's sister submits documents, claims proof of being an Indian citizen

Panchkula News: खांडा की बहन ने सौंपे दस्तावेज, भारतीय नागरिक होने के प्रमाण का दावा

Sat, 05 Aug 2023 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Khanda's sister submits documents, claims proof of being an Indian citizen
चंडीगढ़। खालिस्तान समर्थक नेता और लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले के आरोपियों में से एक अवतार सिंह उर्फ खांडा की बहन ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में शुक्रवार को कुछ दस्तावेज सौंपते हुए उसके भारतीय होने का दावा किया है। इन दस्तावेजों के आधार पर उसका शव अंतिम संस्कार के लिए भारत लाने का निर्देश जारी करने की अपील की गई है। पंजाब के मोगा निवासी खांडा की बहन जसप्रीत कौर ने याचिका दाखिल करते हुए बताया था कि वह अपने भाई के शव को यूके से उनके गृहनगर मोगा ले जाना चाहती है, ताकि अपने खर्च पर उसका दाह संस्कार कर सकें। उसके भाई अवतार सिंह उर्फ खांडा की 15 जून को सैंडवेल और वेस्ट बर्मिंघम अस्पताल में मृत्यु हो गई थी और उसका शव पोस्टमॉर्टम और अन्य जांच के लिए वहां पड़ा हुआ है। मृतक की अंतिम इच्छा थी कि उसका अंतिम संस्कार उसके गृहनगर मोगा में किया जाए और अस्थियों को कीरतपुर साहिब में विसर्जित किया जाए। याचिकाकर्ता ने इसके लिए शव ब्रिटेन से लाने की अनुमति के लिए लंदन में भारत के उच्चायुक्त के कार्यालय और भारतीय विदेश मंत्रालय अभ्यावेदन दिया है, लेकिन आज तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
विज्ञापन

खांडा की बहन ने चंडीगढ़ के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी द्वारा जुलाई 2006 में जारी अवतार सिंह का 2016 तक वैध पासपोर्ट, 2005 में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से जारी बारहवीं कक्षा का प्रमाणपत्र, 1 अगस्त 2009 को मोगा की लाइसेंसिंग अथॉरिटी द्वारा जारी लाइसेंस पेश किया है जो 31 जुलाई 2012 तक वैध था। इन सभी दस्तावेजों में उसकी जन्मतिथि 10 मई, 1988 बताई गई है। इससे पहले केंद्र सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बताया था कि उसके पास कोई दस्तावेज नहीं है जो खांडा की भारतीय नागरिकता स्थापित कर सके। इस पर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से इस संबंध में अपेक्षित दस्तावेज पेश करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed