Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Khanak secured the first position in the Youth Parliament competition.

Panchkula News: युवा संसद प्रतियोगिता में खनक ने हासिल किया पहला स्थान

Sat, 28 Nov 2026 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Khanak secured the first position in the Youth Parliament competition.
चार जिलों की टीमों ने लिया हिस्सा, संसदीय कार्यवाही का किया मंचन।
विज्ञापन

रायपुररानी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हंगोला में आयोजित मंडल स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में चार जिलों कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के करीब 50 विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यवाही का प्रभावशाली मंचन किया। प्रधानाचार्य वनिता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रश्नकाल, सदन की कार्यवाही और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच चर्चा को प्रस्तुत किया। इसमें सभापति की भूमिका निभाने वाली खनक ने पहला स्थान हासिल किया। शिक्षा मंत्री की भूमिका निभाने वाली कीर्ति दूसरे और गृह मंत्री की भूमिका निभाने वाले शिवम तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक बृजेश वत्स रहे। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों के अभिनय और संवाद शैली की सराहना की। सरपंच राकेश शर्मा और डॉ. सुभाष चंद्र विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगी शिक्षकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed