फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kaushalya Dam pipeline connected after three years; preparations underway to restore 45 MLD water supply.

Panchkula News: सेक्टर-6/7 लाइट पॉइंट पर ऑटो पलटा, दो लोग घायल

Fri, 18 Sep 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Kaushalya Dam pipeline connected after three years; preparations underway to restore 45 MLD water supply.
ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऑटो से निकाला, अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन

डीसीपी अमरिंदर सिंह ने पुलिसकर्मियों की तत्परता की जानकारी दी, कमिश्नर पंकज नैन ने की सराहना
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6/7 लाइट पाॅइंट के पास वीरवार दोपहर एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार दो लोग घायल हो गए। मौके पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
डीसीपी ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि ऑटो का संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हुआ। घटना के समय मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए घायलों की मदद की। पहले दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और फिर आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने हादसे के दौरान तत्परता दिखाने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल यातायात व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय आम लोगों की मदद करना भी ड्यूटी का हिस्सा है। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता मिलना बेहद जरूरी है। ट्रैफिक जवानों ने ड्यूटी के साथ मानवीय जिम्मेदारी निभाते हुए घायलों की मदद की है। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों से भी जरूरत पड़ने पर इसी तरह तत्परता से लोगों की सहायता करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed