फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kashvi Gautam missed making world record

वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूकीं काश्वी गौतम, सिक्क्म के खिलाफ चटकाए 9 विकेट, पहले ओवर में ही हैट्रिक

Mon, 09 Mar 2020 03:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 09 Mar 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Kashvi Gautam missed making world record
काशवी गौतम - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ की क्रिकेटर पारूषि प्रभाकर ने शतक और काशवी गौतम ने 9 विकेट झटककर अंतरराष्टीय महिला दिवस मनाया। हालांकि, काशवी गौतम रिकार्ड बनाने से चूक गईं। अंतिम विकेट नंदनी ने झटक लिया अन्यथा तो दो बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड काशवी के नाम होता। चंडीगढ़ ने आंध्र प्रदेश स्थित कपाडा में खेले जा रहे बीसीसीआई वुमेंस अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में सिक्किम को एकतरफा मुकाबले में 192 रनों से करारी हार दी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के 2 विकेट के 227 रनों के जवाब में सिक्किम 17वें ओवर में ही ढेर हो गया। चंडीगढ़ की यह 5वीं जीत है। टीम का अगला मुकाबला नगालैंड के साथ 10 मार्च को होगा। काशवी गौतम इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अकेले ही 10 विकेट चटकाकर इतिहास रच चुकी हैं। रविवार को चंडीगढ़ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, जो कि उनके लिए सार्थक सिद्ध हुआ।
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज सिमरन जोहल और पारुषि प्रभाकर ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी, लेकिन पारी के 10वें ओवर में 5 रन के निजी स्कोर पर सिमरन जोहल प्रियंका की गेंद पर सुमी दत्ता को कैच थमा बैठी, जिससे टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 28 रन हुआ। बल्लेबाज पारुषि का साथ देने शिवाली क्रीज पर उतरी और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 48 गेंदों पर 19 रन बनाकर संभल कर खेल रही शिवाली 26वें ओवर में प्रियंका का शिकार हुई, जिस स्कोर 2 विकेट खोकर 84 रन हुआ। इसके बाद कप्तान काशवी गौतम ने पारुषि के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। सबसे पहले पारुषि ने 89 गेंदों पर अर्द्धशतक पूरा किया, जिसके बाद काशवी ने 68 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। पारुषि ने रनों की गति को बढ़ाते हुए अपना शतक पूरा किया।

चंडीगढ़ ने निर्धारित 50 ओवर में नाबाद बल्लेबाज पारुषि प्रभाकर (115) और काशवी गौतम (62) की मदद से 2 विकेट के नुकसान पर 227 रन जुटाए। पारुषि ने अपनी पारी में 15 चौके, जबकि काशवी ने 6 चौके व 1 छक्का लगाया। सिक्किम की ओर से प्रियंका ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्किम टीम ने शुरुआत में ही काशवी के समक्ष घुटने टेक दिए।

पहले ही ओवर में काशवी ने ली हैट्रिक
पारी के पहले ही ओवर में काशवी ने हैट्रिक ली। इसमें उन्होंने नंदिका शून्य, प्रेतिका छेत्री शून्य और धन्नाश्री शून्य को आउट किया, जबकि टीम का अभी खाता तक भी नहीं खुला था। काशवी ने अपने दूसरे ओवर में यूडेन शून्य का कैच अपनी ही गेंद पर लपका, जिससे टीम का स्कोर 4 विकेट खोकर 8 रन हुआ। इसके बाद काशवी ने पारी के 5वें, जबकि अपने ही तीसरे ओवर में 2 विकेट लिए, जिसमें सुमी दत्ता एक और पर्णिता के दो रन शामिल थे।


इस समय सिक्किम को स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 15 रन था। काशवी ने चौथे ओवर में थुदामित 2 को आउट किया। उस समय टीम का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 17 रन हुआ, जबकि डिक्चा को एक रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। काशवी ने 14 रन देकर 9 विकेट चटकाए, जबकि नंदिनी कश्यप ने 4 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed