फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Karnataka won gold in the senior category mixed team relay

Panchkula News: वरिष्ठ वर्ग के मिक्स टीम रिले में कर्नाटक ने जीता स्वर्ण

Mon, 31 Mar 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Karnataka won gold in the senior category mixed team relay
मोरनी। पंचकूला हरियाणा राज्य साइक्लिंग संघ की ओर से मोरनी के भूड़ी गांंव में 21वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव एवं प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्णलाल पवार साइक्लिस्टों का हौसला बढ़ाने के लिए आयोजन स्थल मोरनी के भूड़ी गांव पहुंचे। इस मौके पर बादल जाखड़ के आवास पर मंत्री ने बच्चों को साइकिल गिफ्ट की।
विज्ञापन

रविवार को हुए मुकाबलों में महिला जूनियर 4 लैप क्रॉस कंट्री ओलंपिक में कर्नाटक की पवित्रा कुर्टाकोटो ने स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड की अवनी दयाल ने रजत और महाराष्ट्र की सिद्धि सरके ने कास्य पदक जीता।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग के पांच लैप क्रॉस कंट्री ओलंपिक मुकाबले में लद्दाख के तसेवांग नूर्बो ने स्वर्ण जीता। उत्तराखंड के आयुष नेगी ने रजत तथा महाराष्ट्र के योगेश सोनावाने में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों के अंडर 23 पांच लैप क्रॉस कंट्री ओलंपिक इवेंट में कर्नाटक के चेरीथगोड़ा ने स्वर्ण, मणिपुर के थोटमाचन ने रजत और लद्दाख के जिगमेट घोषयाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
महिलाओं की छ: लैप क्रॉस कंट्री ओलंपिक इवेंट में कर्नाटक की स्टार नाराजी ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की प्रणिता सोमन ने रजत और मध्य प्रदेश की संध्या कुमारी मौर्या ने कांस्य पदक हासिल किया।
मिक्स टीम रिले जूनियर वर्ग में कर्नाटक ने 1:15:32:044 घंटे का समय लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया। महाराष्ट्र की टीम ने 1:15:51: 232 घंटे का समय लेकर रजत पदक हासिल किया। केरल की टीम ने 1:28:03:974 घंटे का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया। इस इवेंट में दो महिला व दो पुरुष शामिल होते हैं।
वरिष्ठ वर्ग के मिक्स टीम रिले में कर्नाटक ने 1:06:59:016 घंटे का समय लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया। महाराष्ट्र ने 1:07:23:149 घंटे का समय लेकर रजत और उत्तराखंड ने 1:23:43:907 घंटे का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।

यूथ गर्ल्स के 3 लैप क्रॉस कंट्री ओलंपिक इवेंट में तमिलनाडु की समृद्धि केएन ने स्वर्ण पदक, केरल की मैजा बैकर एनसी ने रजत और तमिलनाडु की सुनमिथा एन ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed