{"_id":"661dc6b7427cb6057c025355","slug":"kalka-sub-depot-buses-are-not-available-on-time-people-worried-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-111020-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: समय पर नहीं मिलती कालका सब डिपो की बसें, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: समय पर नहीं मिलती कालका सब डिपो की बसें, लोग परेशान
विज्ञापन
कालका। सोमवार को बस स्टैंड कालका पर मौजूद कुछ यात्रियों ने सब डिपो कालका पर बसें निर्धारित समय पर न चलाने और स्टाफ की ओर से यात्रियों को बसों के समय के बारे में सही जानकारी उपलब्ध न करवाने के आरोप लगाए गए हैं। स्थानीय निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि वह अंबाला जाने के लिए करीब सवा आठ बजे कालका बस स्टैंड पर पहुंच गए थे, उन्होंने बताया कि पौने 9 बजे तक जब दिल्ली जाने वाली बस नहीं आई तो उनके अलावा यहां पर कुछ नौकरी पेशा लोग जो बस न आने के कारण परेशान थे वह इस बाबत सब डिपो कालका में तैनात कर्मचारियों से बात करने पहुंचे तो उनको जवाब मिला की हमारे पास स्टाफ की कमी है। प्रवीन ने बताया कि इन्क्वायरी कार्यालय भी साढ़े 9 बजे तक बंद पड़ा था। बताया कि जब बस स्टैंड पर तैनात कर्मचारी से वहां लगी समय सारणी के अनुसार बस न चलाने के बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि यह सारिणी लॉकडाउन से पहले की लगी है। उन्होंने कहा कि एक तो पहले ही बस न मिलने से यात्री परेशान होते हैं, ऊपर से स्टाफ का रवैया भी ठीक नहीं होता। वह इस बारे में जल्द ही परिवहन मंत्री को भी शिकायत पत्र भेजेंगे।
वहीं, बस का इंतजार कर रहीं अंजू, महक, यशिका ने बताया कि वह सब पंचकूला में नौकरी करती हैं, उनके दफ्तर का समय सुबह साढ़े 9 बजे का है, लेकिन कई बार समय पर बस न चलने के कारण उनको देरी हो जाती हैं। सोमवार को भी वह बस का इंतजार करती रहीं, लेकिन समय पर कोई बस न आने से उनको नौकर पर पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि समय पर बस न मिलने पर उन्हें मजबूरी में उनको बस स्टैंड से अपनी फोटो खींचकर दफ्तर भेजनी पड़ती है, ताकि दफ्तर में उनके अधिकारियों को समय पर न पहुंचने का रीजन पता चल सके और उनकी जॉब पर भी कोई बात न आए।
काेट
इन्क्वायरी कार्यालय में जो कर्मचारी स्थायी कार्यरत हैं, उनकी मनसा देवी मेले में ड्यूटी लगी होने के कारण सुबह 9 से शाम 5 बजे तक एक अन्य कर्मचारी की अस्थायी ड्यूटी लगाई गई है। सुबह साढ़े 8 बजे कालका से हिसार जाने वाली और सुबह 9:10 बजे दादरी के लिए चलने वाली बस स्टाफ की कमी के कारण सोमवार को नहीं चलाई गई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा होगा, क्योंकि इन बसों में पंचकूला, अंबाला जाने वाले लोग भी सवार हो जाते हैं। किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बस सवा 8 बजे कालका सब डिपो से चलाई गई थी। सवा 9 बजे अंबाला डिपो की बस भी कालका से सवारियां लेकर निकली थी। वहीं, पंचकूला डिपो की बस सवा 9 बजे बस अड्डे से सवारियां लेकर निकली थी। -जोगिंदर सिंह, डीआई, सब डिपो कालका