{"_id":"6094564b8ebc3ec33e54ab1b","slug":"kalka-s-mohit-sharma-will-be-seen-in-salman-s-film-radhe-pkl-office-news-pkl412580712","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान की फिल्म राधे में नजर आएंगे कालका के मोहित शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान की फिल्म राधे में नजर आएंगे कालका के मोहित शर्मा
विज्ञापन
कालका। कालका निवासी मोहित शर्मा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म राधे में जल्द दिखाई देंगे। फिल्म में वह कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में नजर आएंगे। मोहित शर्मा कालका गुरबक्क्ष कॉलोनी के रहने वाले हैं जोकि इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
मोहित इससे पहले कई नाटकों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। अमर उजाला से बतचीत करते हुए मोहित ने बताया कि उन्हें स्कूल टाइम से ही एक्टिंग का शौक था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह परवाणू की एक कंपनी में बतौर जेई की पोस्ट पर ऑन रोल काम करने लगे, लेकिन उनका सपना कुछ और ही करने का था, परिवार वाले भी चाहते थे कि मोहित नौकरी ही करे, लेकिन पांच साल नौकरी करने के बाद मोहित का शौक उन्हें एक्टिंग की की ओर लेकर चला गया। वहीं, पहली बार अपने बेटे को पर्दे पर देखने के बाद परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।
कई धारावाहिकों में मनवा चुके हैं प्रतिभा का लोहा
मोहित ने बताया कि अपने अभिनय के शौक के चलते वह दिल्ली पहुंच गए जहां वह स्काई वॉक एंटरटेनमेंट के सौजन्य से आयोजित मिस्टर एंड मिसेज डेहली रैंप वॉक का हिस्सा बने, वहीं दिल्ली में ही उन्होंने छह महीने तक एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। इसके बाद अपने करियर की शुरुआत में मोहित जी टीवी पर प्रसारित जिंदगी की महक धारावाहिक में एक मीडिया कर्मी के रोल में दिखाई दिए थे। इससे साथ ही मोहित सोनी टीवी पर इंडिया वाली मां, कलर्स टीवी पिंजरा खूबसूरती का, जीटीवी के ब्रह्मराक्षस सहित वह सब टीवी पर प्रसारित होने वाले हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फोटो ग्राफर के किरदार में नजर आए थे। मोहित ने स्टार प्लस पर प्रसारित ये हैं चाहतें धारावाहिक में खूब वाहवाही बटोरी थी। इसमें मोहित नागेश के किरदार में दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
वेब सीरीज हिड्डन में आएंगे नजर
मोहित ने बताया कि जल्द ही वह नेटफलिक्स पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज हिड्डन में क्रिस्टी के किरदार में नजर आएंगे। इस वेब सीरीज में उनके साथ मुख्य रूप से मुकेश तिवारी, पुनीत इस्सर, तेजस्प्रु भी होंगे।