{"_id":"62af7d7d8b85db09181daf92","slug":"kalka-civic-polls-voter-turnout-of-68-2-percent-amidst-sporadic-incidents-pkl-office-news-pkl4541504152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका निकाय चुनाव : 68.2 फीसदी मतदान के साथ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका निकाय चुनाव : 68.2 फीसदी मतदान के साथ संपन्न
विज्ञापन
पंचकूला। नगर परिषद कालका के चुनाव रविवार को 68.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। छिटपुट घटनाओं के साथ सुबह 7 से शाम 6 बजे तक हुए मतदान में कुल 59741 यानी 68.2 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर परिषद कालका के चुनाव-2022 के 31 वार्डों के लिए 49 पोलिंग केंद्रों पर कुल 97 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए थे।
पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं ने आना शुरू कर दिया था, लेकिन सुबह के समय बहुत कम मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंच पाए थे, दिन में करीब 11.20 तक महज 26.2 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया था। दोपहर करीब 12 के बाद मतदाताओं की संख्या मतदान केंद्रों पर बढ़ने और महज तीन घंटे में 52.5 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरुषों व महिलाओं के साथ-साथ युवाओं ने भी पूरे जोश के साथ मतदान में भाग लिया। कुल 87 हजार 617 मतदाताओं में से 59 हजार 741 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महावीर कौशिक ने नगर परिषद कालका में अध्यक्ष और सदस्यों पद के आम चुनाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान के लिए रविवार को पोलिंग बूथों पर पहुंचकर चुनावी प्रक्रिया का जायजा लिया। पोलिंग एजेंटों व आम मतदाताओं से बातचीत की। इस मौके पर उनके साथ कालका निकाय चुनाव के लिए नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर गीता भारती व पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधिकतर बूथों पर पोलिंग एजेंटों एवं मतदाताओं ने जिला प्रशासन व संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण करवाने के उद्देश्य से सभी मतदान केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रिजर्व पोलिंग पार्टियों के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहा और साथ ही हर स्थिति पर नजर रखने के लिये ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए थे। मतदान सुबह ठीक 7 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहा। मतदान से पहले पोलिंग एजेंटों को पोलिंग पार्टियों द्वारा मॉक पोल करके दिखाया गया।