{"_id":"65036c0a4b43aae3f50c9a95","slug":"junior-athletics-championship-at-tau-devi-lal-stadium-from-today-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-4327-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आज से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। 10वीं हरियाणा राज्य ओपन सीनियर और 8वीं हरियाणा राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 17 सितंबर तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया जाएगा। एथलेटिक्स पंचकूला एसोसिएशन के प्रधान यशपाल चोपड़ा ने बताया कि ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10,000 मीटर दौड़, 10,000 मीटर वॉक, 5,000 मीटर दौड़, 3,000 मीटर, 1,500 मीटर, 800 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर और 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
जंप इवेंट में लांग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप और पोल वॉल्ट इवेंट भी होगा। इसके अलावा थ्रो इवेंट में शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो और हैमर थ्रो की प्रतिस्पर्धा भी होगी। हर्डल इवेंट में 100 मीटर, 110 मीटर, 400 मीटर तथा 3,000 मीटर ट्रिपल चेंज सहित पुरुष व महिला वर्ग, जूनियर वर्ग के लड़कों और लड़कियों के वर्ग के लिए आयोजित किए जाएंगे। सीनियर वर्ग के पदक विजेता खिलाड़ी 62वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप जो की 11 से 14 अक्टूबर जमशेदपुर झारखंड में आयोजित की जाएगी में भाग लेंगे।
जूनियर वर्ग में विजेता खिलाड़ी 15 से 17 अक्टूबर जम्मू कश्मीर में आयोजित 34वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे। पंचकूला में लगभग 2,600 खिलाड़ी भाग लेंगे सभी खिलाड़ी अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।