फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   JP Nadda took out a road show in Panchkula and accused Congress of running an arrogant alliance

Panchkula News: पंचकूला में रोड शो निकाल जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर घमंडिया गठबंधन चलाने का लगाया आरोप

Sat, 11 May 2024 01:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda took out a road show in Panchkula and accused Congress of running an arrogant alliance
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पंचकूला में आयोजित रोड शो में शिरकत की। अंबाला लोकसभा की प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में निकाले इस रोड शो में उत्साहित भीड़ ने फूलों की वर्षा भी की और मोदी-मोदी के नारे लगाकर पूरे माहौल को मोदीमय बनाया। जनसमूह को संबोधित कर उन्होंने कहा कि हरियाणा ने कांग्रेस के पाखंड और तुष्टिकरण को देखा है। कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए घमंडिया गठबंधन चला रहे हैं।
आज विपक्ष के ज्यादातर नेता या तो बेल पर हैं या फिर जेल में हैं। उन्होंने मोदी सरकार के विकास कार्यों को गिनाकर-अबकी बार, 400 पार... का नारा भी दोहराया। सेक्टर-7 से शुरू हुए रोड शो के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। रोड शो देखकर नड्डा ने कहा कि वीरभूमि हरियाणा के पंचकूला रोड-शो में यह उत्साह और उमंग प्रदेश के सभी सीटों पर कमल खिलाने का उद्घोष कर रहा है।
विज्ञापन

रोड शो के दौरान बंतो कटारिया और जेपी नड्डा लगातार विजयी चिन्ह बनाकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते रहे। नड्डा का रोड शो भाजपा कार्यालय पंचकूला पर संपन्न हुआ। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के इस रोड शो में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हरियाणा भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला से विधायक एवं राज्य मंत्री असीम गोयल भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड शो में जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बंतो कटारिया का चुनाव नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed