फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Job loss, Parivar Pehchan Patra portal not updated, now not getting ration

Panchkula News: नौकरी गई छूट, परिवार पहचान पत्र पोर्टल नहीं हुआ अपडेट, अब नहीं मिल रहा राशन

Fri, 22 Dec 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Job loss, Parivar Pehchan Patra portal not updated, now not getting ration
विधानसभा अध्यक्ष के जनता दरबार में आईं 50 से अधिक व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नौकरी जाने के बाद भी परिवार पहचान पत्र के पोर्टल से नाम नहीं हटने के कारण राशन मिलना बंद हो गया है। इससे परिवार के समक्ष परेशानी खड़ी हो गई है। इस तरह की समस्या हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के समक्ष वीरवार को महिलाओं ने उठाया। विस अध्यक्ष ने फोन कर एडीसी को निर्देश दिए कि इस मामले का निस्तारण किया जाए। परिवार पहचान पत्र के पोर्टल पर सही जानकारी अपडेट की जाए, जिससे कि उन्हें राशन दोबारा मिल सके। नौकरी नहीं करने वाले पूर्व कर्मचारियों का नाम पोर्टल से हटाया जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने सेक्टर-6 हुडा फील्ड हास्टल में आयोजित जनता दरबार में 50 से अधिक व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं सुनीं।
इंदिरा काॅलोनी की संतरो देवी और सोनिया को परिवार पहचान पत्र में नौकरी करते दिखाया गया है जबकि उनकी नौकरी तीन महीने पहले छूट गई है। इस कारण उनको राशन नहीं मिल रहा है। उनकी समस्या सुनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने तुरंत समस्या का निदान करने को कहा है। रायपुररानी के गांव मानक टाबरा में एक फैक्टरी का पानी बलविंदर सिंह के खेतों मे आ रहा है। इस समस्या का निदान करने के लिए जल्द ही संबंधित अधिकारियों को फोन से निर्देश दिए। वहीं बुढ़नपुर के हरदेव सिंह के घर के पास सीवर का पानी की पाइपलाइन नहीं बदली गई है। इस कारण सीवर ओवरफ्लो होता है। पेयजल दूषित हो रहा है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इन समस्याओं का निदान जल्द करने को कहा है।
विज्ञापन


इन समस्याओं पर की सुनवाई
जनता दरबार के दौरान बीड़ घग्गर में पानी बहाव के कारण सड़क धंस गई लेकिन उसका कार्य अधूरा है। उसे पूरा करवाने के लिए लोगों ने मांग रखी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा टांगरी नदी से बरवाला, बतौड़, भगवानपुर आदि गांवों का पानी नया गांव में घुस रहा है। उन्होंने कार्यकारी अभियंता को लोगों के साथ मौके का मुआयना कर नाला बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को आगामी बरसात से पहले राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि नाले के लिए अपने ऐच्छिक कोष से तुरंत राशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरबार में एक शिकायत शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से एमडीसी में स्टिल्ट प्लस फोर का मकान बनाने के लिए प्लाट की नीलामी की गई है लेकिन अब स्टिल्ट-3 बनाने की अनुमति दे रहे हैं। इस पर उन्होंने अधिकारियों से बात कर समाधान करने को कहा। उन्होंने लाइसेंस ब्रांच में जारी होने वाले गाड़ियों के नंबर लंबित न रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंपनियों की ओर से अस्थाई नंबर तुरंत अलाट किए जाते हैं लेकिन स्थाई नंबर के लिए लोगों को देरी नहीं होनी चाहिए। दरबार में फार्मेसी विभाग द्वारा पंजीकरण में देरी करने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ा संज्ञान लिया और आगामी कार्रवाई बारे तुरंत अवगत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने 50 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निदान करने के निर्देश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान हर गांव में विभागों द्वारा पहचान पत्र, पीपीपीर, प्रॉपर्टी टैक्स व बीपीएल कार्ड बनाने, आयुष्मान भारत योजना के कार्ड आदि बनाने के कार्य किए जा रहे है। पीपीपी योजना के तहत सामूहिक रूप से बने हुए कार्ड से अलग हुए परिवार का पीपीपी भी अलग बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे परिवार अपना पीपीपी बनवा सकते है। इस अवसर पर एमसी सतबीर चैधरी, एम सी राकेश वाल्मिकी, पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, नरेन्द्र लुबाना सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed