{"_id":"691a04c7096c4801ef01ecec","slug":"jjps-8th-foundation-day-will-be-celebrated-on-december-7-in-julana-supporters-will-reach-from-panchkula-panchkula-news-c-87-1-pan1010-129587-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जेजेपी का 8वां स्थापना दिवस 7 दिसंबर को जुलाना में, पंचकूला से पहुंचेंगे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जेजेपी का 8वां स्थापना दिवस 7 दिसंबर को जुलाना में, पंचकूला से पहुंचेंगे समर्थक
विज्ञापन
पंचकूला। जननायक जनता पार्टी अपना 8वां स्थापना दिवस 7 दिसंबर 2025 को जुलाना (जींद) में मनाएगी। इसी संबंध में रविवार को पंचकूला जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर 21 में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओपी. सिहाग ने की।
ठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह सोण्डा और प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रभारी किरण पूनिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सुरजीत सोण्डा ने कहा कि जुलाना में होने वाला यह कार्यक्रम एक महारैली के रूप में होगा, जिसमें प्रदेशभर से लाखों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पंचकूला से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक इस रैली में पहुंचें।
किरण पूनिया ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे क्षेत्र में जाकर अधिक से अधिक लोगों को 7 दिसंबर की रैली में आने के लिए आमंत्रित करें। बैठक में धर्मवीर सिहाग, केसी. भारद्वाज, राजेश निषाद, मयंक लांबा, दीपक चौधरी, सुरिंदर चड्ढा, अरविंद जाखड़, विजय पांचाल और हनी सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।