फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   JJP will expose BJP and Congress in next 100 days: Dushyant Chautala

अगले 100 दिन में भाजपा और कांग्रेस की पोल खोलेगी जेजेपी : दुष्यंत चौटाला

Sun, 07 Jul 2024 05:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
JJP will expose BJP and Congress in next 100 days: Dushyant Chautala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी आने वाले 100 दिनों में भाजपा सरकार और कांग्रेस की पोल खोलने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि गांवों-शहरों में जेजेपी कार्यकर्ता न केवल संगठन मजबूती पर काम करेंगे बल्कि पलटू प्रदेश सरकार और कांग्रेस के खिलाफ पोल खोलो अभियान भी चलाएंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले दिनों सरपंचों के ई-टेंडरिंग के बगैर पांच लाख रुपये के काम को 21 लाख रुपये करना, परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी में ढिलाई देने की चर्चा जैसे कई यूटर्न फैसले सरकार ने लिए हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकार की अनदेखी के चलते आयुष्मान योजना का करोड़ों रुपये बकाया होने के कारण जनता लाभ से वंचित है।
आम लोगों को स्वास्थ्य लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को पंचकूला सेक्टर-6 के जाट भवन में जेजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत दुष्यंत चौटाला पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इससे पहले जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने जिला पंचकूला के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें संगठन मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस और भाजपा जनता को धोखा दे रही है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरकर कहा कि जेजेपी का मेहनती कार्यकर्ता संगठन मजबूती में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है। हर परिस्थिति में संगठन का हित सर्वोपरि समझता है। जजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पंडित बृज शर्मा ने पंचकूला के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर अगले तीन माह के लिए पार्टी के लिए दिन-रात एक कर दे। जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में जजपा के पूर्व जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा, लोकसभा प्रत्याशी किरण पूनिया, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलबाग नैन, जिला प्रभारी धर्मबीर सिहाग, केसी भारद्वाज ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed