{"_id":"68dbf21751b56d5873091326","slug":"jida-blast-case-accused-confesses-to-crime-panchkula-news-c-16-1-pkl1027-832736-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीदा ब्लास्ट केस : आरोपी ने जुर्म कबूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीदा ब्लास्ट केस : आरोपी ने जुर्म कबूला
Tue, 30 Sep 2025 08:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। गांव जीदा में हुए ब्लास्ट मामले में आरोपी गुरप्रीत ने अदालत के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके बाद अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बता दें कि कुछ दिन पहले गुरप्रीत अपने घर में बम बना रहा था। इसी दौरान जोरदार धमाका हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की थी। इस धमाके से गांव में दहशत का माहौल बन गया था। ग्रामीणों का कहना है कि वे चाहते हैं कि पूरा सच सामने आए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुरप्रीत से कई अहम जानकारियां मिली हैं। केस के अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में और लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।