फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jhuriwala dumping ground to be shifted by March 15, strict action against illegal mining in Rattewali

Panchkula News: 15 मार्च तक झुरीवाला डंपिंग ग्राउंड होगा शिफ्ट, रत्तेवाली में अवैध माइनिंग पर सख्ती के निर्देश

Sat, 28 Feb 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Jhuriwala dumping ground to be shifted by March 15, strict action against illegal mining in Rattewali
कष्ट निवारण समिति की बैठक: एक्शन मोड में डीसी, अधिकांश शिकायतें मौके पर निपटाईं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शुक्रवार को उपायुक्त सतपाल शर्मा सख्त तेवर में नजर आए। सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित बैठक में रखी गई छह मुख्य शिकायतों में से अधिकांश का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया।
सेक्टर-25 के निवासियों ने गांव झुरीवाला में लंबे समय से कचरा डंप होने से दुर्गंध और प्रदूषण फैलने की शिकायत की। इस पर उपायुक्त ने नगर निगम से जवाब तलब किया। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि प्रतिदिन कचरा उठान किया जा रहा है और नियमित साफ-सफाई की जा रही है। अलीपुर में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) शुरू होने के बाद स्थायी समाधान होगा। कामी रोड से एमआरएफ तक 150 मीटर अप्रोच रोड का निर्माण कार्य जारी है, जो 15 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद झुरीवाला डंपिंग ग्राउंड को अलीपुर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

माता पार्वती हाउसिंग वेलफेयर सोसायटी, धमाला (तहसील कालका) के निवासियों ने बरसात में जलभराव की शिकायत की। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि पक्का नाला निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए अनुमान बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, शिमला को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध माइनिंग पर डीसी सख्त
गांव रत्तेवाली में अवैध माइनिंग की शिकायत पर जिला माइनिंग इंजीनियर ने खनन से इनकार किया। इस पर उपायुक्त ने टीमों को ग्रामीणों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध माइनिंग पाए जाने पर संबंधित वाहन जब्त कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कालका में सीलन की शिकायत
वार्ड नंबर-2, कालका की वाल्मीकि बस्ती में सीवरेज पाइपलाइन ऊंची होने से सीलन की शिकायत पर नगर परिषद ने बताया कि समस्या प्राकृतिक जल प्रवाह के कारण है। उपायुक्त ने एसडीएम कालका को मौके पर निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।


रायपुररानी में अतिक्रमण हटाने के निर्देश
रायपुररानी में स्कूल मार्ग पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर बीडीपीओ ने बताया कि सात फुट कब्जा पाया गया है। दुकानदार को 1 मार्च तक अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है। तय समय पर कार्रवाई न होने पर पुलिस सहायता से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed