{"_id":"652ce0d03d53151ffd0cfc46","slug":"jan-samvad-program-the-problem-of-waterlogging-will-be-solved-sewerage-facility-will-be-provided-panchkula-news-c-87-1-spkl1037-5581-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंवाद कार्यक्रम : जलभराव की समस्या का होगा निदान, मिलेगी सीवरेज की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंवाद कार्यक्रम : जलभराव की समस्या का होगा निदान, मिलेगी सीवरेज की सुविधा
विज्ञापन
बरवाला। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव बरवाला निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए गांव में जल्द ही सीवरेज की सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इससे गांव में जलभराव की समस्या का निदान होगा और पानी की समुचित निकासी सुनिश्चित होगी। इसके अलावा मनोहर लाल ने सामुदायिक केंद्र बरवाला का नाम शहीद राजपाल राणा के नाम से करने की भी घोषणा की। मनोहर लाल रविवार को सामुदायिक केंद्र बरवाला में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित थे। इससे पूर्व उन्होंने बरवाला में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि 26 अक्तूबर को वर्तमान राज्य सरकार के 9 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और इस दौरान तहसील, ब्लाॅक और जिला स्तर पर भरपूर विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में सड़कों के निर्माण के लिए 25-25 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस बार हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल और सड़कों के सर्वे का कार्य भी पूरा हो चुका है और इनकी मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में आबादी के सही आंकड़े न होने की वजह से एक अनुमान के अनुसार ही कार्य करवाए जाते थे परंतु हमने परिवार पहचान पत्र के नाम से एक नई व्यवस्था शुरू की, जिसके माध्यम से किसी भी गांव व शहर की सही आबादी का पता चल जाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि 30 सितंबर तक गांव बरवाला की आबादी 11 हजार 308 थी। उन्होंने कहा कि पीपीपी के माध्यम से ही लोगों के जन्मदिन की भी जानकारी रखी जाती है और इस दिन को यादगार बनाने के लिए एसएमएस के माध्यम से शुभकामना संदेश भी भेजे जाते हैं। उन्होंने बताया कि आज 15 अक्तूबर को बरवाला के 33 लोगों का जन्मदिन है।
पेंशन के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बुजर्गों को वृद्धा सम्मान पेंशन के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे परंतु अब लाभार्थी को किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं बल्कि 60 वर्ष पूरा होते ही उसकी पेंशन स्वतः ही बन जाती है। मुख्यमंत्री ने स्वयं नरेंद्र पाल, मंजू बाला वर्मा, अनिल कुमार, रजनी देवी, मोहिंद्र और जसवंत कौर को पेंशन सर्टिफिकेट वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बरसात के कारण जिला के जिन लोगों की संपत्ति को नुकसान हुआ है और जिन्होंने पोर्टल पर नुकसान का ब्यौरा अपलोड किया है, उसके लिए राज्य सरकार द्वारा 4.50 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
तय सीमा से अधिक गहराई तक खनन बर्दाश्त नहीं
अवैध खनन की समस्या पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तय सीमा से अधिक गहराई तक खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतिमाह खनन स्थलों की ड्रोन मैपिंग करवाई जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग को ओवरलोडिंग टिपरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, एडीसी वर्षा खांगवाल, एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, नगराधीश राजेश पूनिया, सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह, डीडीपीओ राजन सिंगला, बीडीपीओ बरवाला विशाल पराशर, पब्लिसिटी एडवाईजर तरूण भंडारी आदि उपस्थित रहे।