फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jalandhar topped the boys' under-14 category in gymnastics.

Panchkula News: जिम्नास्टिक में लड़कों के अंडर-14 वर्ग में जालंधर रहा अव्वल

Tue, 21 Oct 2025 06:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 21 Oct 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar topped the boys' under-14 category in gymnastics.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। 69वीं पंजाब अंतर जिला स्तरीय स्कूल खेल (जिम्नास्टिक मुकाबले) 2025-26 न्यू जिम्नेजियम हाल गुरदासपुर में करवाए गए। इसमें जिला स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अनीता ने बताया कि यह खेल 12 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक करवाए गए। गुरदासपुर से हलका इंचार्ज रमन बहल ने बतौर मुख्य अतिथि और जिला शिक्षा अधिकारी (स) परमजीत ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत कर खेलों का आगाज किया।
विज्ञापन

डीईओ परमजीत सिंह ने बताया कि खेलों में जिला स्तर पर विजेता अंडर-14, 17 और 19 लड़के/लड़कियों ने भाग लिया। फाइनल में विजेता खिलाड़ियों को एडीसी डाॅ. हरजिंदर सिंह बेदी ने ट्राॅफियां भेंटकर सम्मानित किया। लड़कों के अंडर-14 वर्ग में पहला स्थान जालंधर, अंडर-17 और 19 में जालंधर विंग ने पहला स्थान हासिल कया। दूसरा स्थान अंडर-14 में पीआईएस मोहाली और अंडर 17, 19 में पटियाला ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान अंडर 14, 17 और 19 में गुरदासपुर ने हासिल किया। लड़कियों के 14,19 वर्ग मुकाबले में पहला स्थान गुरदासपुर ने हासिल किया। 17 वर्ग में पटियाला की लड़कियों की टीम ने हासिल किया। 15 वर्ग में दूसरा स्थान अमृतसर व लुधियना ने हासिल किया। मौके पर इकबाल सिंह समरा, मुकेश कुमार, गुरप्रीत सिंह, वीना कुमारी, सुखविंदर कौर, कोच राकेश कुमार, सुनील कुमार, कश्मीर सिंह, विजय कुमार, अमित, जसबीर सिंह, विनोद कुमार, पंकज भनोट, सरबजीत सोहल, मनजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, राजेश कुमार, जीवन कुमार, अनिल कुमार व अमन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed