{"_id":"668c8b4233568302f00e5fb9","slug":"jakhar-met-punjab-governor-raised-the-issue-of-law-and-order-pkl-office-news-c-16-1-pkl1079-463473-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जाखड़ ने पंजाब गवर्नर से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जाखड़ ने पंजाब गवर्नर से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। लुधियाना में बीते दिनों बीच सड़क शिव सेना नेता संदीप थापर पर निहंगों की ओर से तलवारों से जानलेवा हमला करने के मामले ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश में आए दिन बिगड़ रही कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की। जाखड़ ने गवर्नर पुरोहित से इस मुलाकात में कहा कि पंजाब में तालिबान जैसी इस हिंसा ने प्रदेश का नाम खराब किया है। लोग बिगड़ती कानून-व्यवस्था की वजह से डरे और सहमे हुए हैं। ऐसे में जाखड़ ने गवर्नर से कानून-व्यवस्था की स्थिति पर हस्ताक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने गवर्नर से कहा कि सीएम इन दिनों जालंधर पश्चिमी उपचुनाव में व्यस्त हैं, जबकि उनकी पहली प्राथमिकता प्रदेश में कानून व्यवस्था होनी चाहिए।
जाखड़ ने मतदाताओं से हिंसा, दिनदहाड़े डकैती, फिरौती की कॉल के तालिबानी माहौल को खारिज करने के लिए एकजुट होकर वोट देने की अपील की है, जिसे एक अक्षम और अयोग्य राज्य सरकार ने पंजाब में फैलाया है। जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले ढाई साल में पंजाब की सामाजिक सद्भावना और समुदायों के बीच भाईचारे की संस्कृति को धूमिल करने में पूरी तरह सफल रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं को लुधियाना और मौड़ में दिनदहाड़े हुए हमलों की हाल की क्रूर घटनाओं को याद करने के लिए आगाह किया। उन्होंने कहा कि बटाला और अमृतसर सहित हिंसक घटनाएं शासन के प्रति उदासीन और अयोग्य रवैये को दर्शाती हैं।