फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jakhad: If AAP wins the Delhi assembly election, it will be a new life in Punjab for AAP

दिल्ली जीती तो पंजाब में आप को मिलेगा दूसरा जीवन : जाखड़

Mon, 10 Feb 2020 10:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Jakhad: If AAP wins the Delhi assembly election,  it will be a new life in Punjab for AAP
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अगर इस बार भी आम आदमी पार्टी शानदार जीत दर्ज करती है तो इसका सीधा और गहरा असर पंजाब में आम आदमी पार्टी पर पड़ेगा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ का कहना है कि दिल्ली की जीत पंजाब में आम आदमी पार्टी को अवश्य ही दूसरा जीवन देगी।
विज्ञापन

पंजाब भवन में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब में तीन साल के दौरान आम आदमी पार्टी पूरी तरह बिखर चुकी है। उन्होंने कहा कि आप के प्रदेश प्रधान भगवंत मान को लोकसभा चुनाव में मिली जीत भी उनकी व्यक्तिगत जीत है, जिसमें आप की कोई भूमिका नहीं है। जाखड़ ने कहा कि दिल्ली में दोबारा जीत से पंजाब में आप को दूसरा मौका मिलेगा, लेकिन मौजूदा हालत को देखते हुए लगता नहीं है कि पार्टी फिर से पांव जमा सकेगी। उन्होंने आगे कहा कि इसमें संदेह नहीं कि दिल्ली की जीत पंजाब में आप का हौसला बढ़ाएगी और पार्टी को लोगों के बीच फिर से जाने का मौका मिल जाएगा। अब तक पार्टी इतनी टूट चुकी है कि पंजाब की जनता अब इस पार्टी पर भरोसा नहीं करेगी।
विज्ञापन

आप से अलग हुए विधायकों के इस्तीफों पर अब तक विचार नहीं होने के बारे में पूछे गए सवाल पर जाखड़ ने कहा कि इस्तीफों पर फैसला लेना विधानसभा स्पीकर का विशेषाधिकार है। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि आप विधायकों के इस्तीफे लटकाने में कांग्रेस की कोई भूमिका है। जाखड़ ने कहा कि वह भी चाहते हैं कि पार्टी छोड़ चुके आप विधायकों के मामलों को लटकाने की बजाए जल्द से जल्द फैसला होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed