फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jaikishan Rodi appointed as Deputy Speaker of Punjab Legislative Assembly

जयकिशन रोड़ी पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर बने

Fri, 01 Jul 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Jaikishan Rodi appointed as Deputy Speaker of Punjab Legislative Assembly
चंडीगढ़। गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के विधायक जयकिशन रोड़ी को पंजाब विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। वीरवार को विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन डिप्टी स्पीकर के लिए सदन में जयकिशन रोड़ी का नाम प्रस्तावित किया गया, जिस पर पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों ने सहमति जताई। रोड़ी को डिप्टी स्पीकर घोषित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं उन्हें पद पर आसीन कराया। इसके बाद सभी सदस्यों ने रोड़ी को बधाई दी।
विज्ञापन

रोड़ी दूसरी बार विधायक चुनकर आए हैं। विधायक बनने से पहले पेशे से फोटोग्राफर रहे जयकिशन रोड़ी ने वर्ष 2014 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। गढ़शंकर में उनका आज भी स्टूडियो है। खाली समय में वह अब भी स्टूडियो में ही बैठते हैं।
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा की कार्यवाही के दौरान प्रो. बलजिंदर कौर ने विधायक जय किशन रोड़ी के नाम का प्रस्ताव पेश किया। इसका वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने समर्थन किया। इसके बाद सदन में इस पद के लिए कोई दूसरा दावेदार नहीं होने के कारण जय किशन रोड़ी को सर्वसम्मति से स्पीकर चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय किशन रोड़ी को आम आदमी पार्टी ने बूथ इंचार्ज, सर्कल इंचार्ज जैसे पद भी दिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस नियुक्ति पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि रोड़ी पहले शादी-विवाह में फोटो खींचने और वीडियो बनाने का काम करते थे। आज फोटो खींचने वाले की ही अखबार में फोटो लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed