फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   It was revealed that hashish was hidden in the glasses frame and sent through courier, case registered

Panchkula News: चश्मे के फ्रेम में चरस छिपाकर कूरियर से भेजने का हुआ खुलासा, मामला दर्ज

Sun, 21 Jul 2024 05:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
It was revealed that hashish was hidden in the glasses frame and sent through courier, case registered
पंचकूला। चश्मे के फ्रेम में छिपाकर 36.22 ग्राम चरस कूरियर से भेजने का मामला सामने आया है। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित कूरियर कंपनी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इससे पहले भी कूरियर से तस्करी के मामले आ चुके हैं। क्राइम ब्रांच-19 की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मोनू और सिद्धार्थ कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, फेज-1 स्थित डीटीडीसी कूरियर कंपनी के विजिलेंस डिपार्टमेंट के विजिलेंस ऑफिसर ने पुलिस को दोपहर के समय डिलीवरी पैकेट में नशा होने की सूचना दी। वह पैकेट चंडीगढ़ निवासी मोनू ने कर्नाटक के विजयनगर के रहने वाले सिद्धार्थ कुमार को चश्मा भेजने के लिए डीटीडीसी से कूरियर किया था। अब पुलिस जिस एड्रेस से सामान की डिलीवरी की गई है, उसकी पूरी जांच करेगी। इसके अलावा कर्नाटक के विजयनगर के दिए गए पते पर रहने वाले व्यक्ति की पूरी डिटेल खंगाल कर मामले की जांच की जाएगी ताकि नशा गिरोह के बारे में पता किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed