फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   It is the biggest responsibility of the parents to explain the importance of relationships to the children

Panchkula News: बच्चों को रिश्तों की अहमियत समझाना अभिभावकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 31 Aug 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
It is the biggest responsibility of the parents to explain the importance of relationships to the children
पंचकूला। बच्चों को रिश्तों की अहमियत समझाना अभिभावकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए अभिभावक बच्चों को बिना किसी प्रकार के फर्क के बराबरी का दर्जा देने की बात को समझाएं। यह बात रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर आयोजित अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं ने कही। यह कार्यक्रम बुधवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित अमर उजाला के दफ्तर में किया गया। इसमें शहर के विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपने विचार रखे। इस दौरान प्रणाम इंडिया फाउंडेशन की फाउंडर शालू गुप्ता ने कहा कि भाई-बहन के बीच मजबूत रिश्ते की बुनियाद प्यार और सम्मान के साथ बनेगी। वहीं, शहर की मुस्कान सिंधू, हिया गुप्ता, शालू गुप्ता, दीक्षा रानी, नविता , शिवानी गंभीर, ओमवती पुनिया, ईशा गंभीर, पुष्पा सिंगरोहा, मीनू पाटले, शिवानी और प्रियंका ने भी अपने विचार रखे। महिलाओं ने कहा कि अगर भाई-बहन के बीच प्यार और सम्मान की भावना बनी रहे तो सभी चीजें ठीक रहेंगी। सोसाइटी में आने वाली समस्याओं पर महिलाओं को एक दूसरे से बातचीत करनी चाहिए। रिश्ते में एक-दूसरे को सम्मान देना चाहिए। इससे रिश्ता बना रहता है। समय के साथ एकजुट परिवार नहीं होने से भी दिक्कते बढ़ी हैं। लोगों का अपना कम्यूनिकेशन गैप नहीं रखना चाहिए। तनाव, समस्या अगर हम अपने घर के लोगों से शेयर करेंगे तो वह तभी ठीक हो सकती है। रक्षाबंधन का पर्व हमारे लिए अहमियत रखता है। इस पर्व के माध्यम से हमें अपने नैतिक मूल्यों के साथ रिश्तों को ठीक तरीके से रखने की शिक्षा मिलती है।
विज्ञापन

क्या कहती हैं महिलाएं
महिलाओं को मिलना चाहिए समाज में सम्मान
महिलाओं को समाज में सम्मान मिलना चाहिए। नैतिक मूल्यों को बच्चों में विकसित करना चाहिए, जिससे कि वह किसी प्रकार का फर्क नहीं कर सभी का सम्मान कर सकें। - पुष्पा सिगरोहा
विज्ञापन

महंगे गिफ्ट नहीं, सम्मान के साथ अच्छे चलते हैं रिश्ते
पर्व का महत्व महिलाओं के साथ पुरुषों को भी समझना चाहिए। महंगे गिफ्ट देने के बजाय महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए। रिश्ते सम्मान के साथ अच्छे चलते हैं। पर्व का महत्व लोग समझें। समाज में सभी महिलाओं को बराबरी का सम्मान दें, तभी समाज में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रियंका
भाई-बहन एक-दूसरे का सम्मान करें, मजबूत होगी रिश्तों की डोर
बच्चों में नैतिक मूल्य की कमी लगातार आ रही है। वर्तमान समय में बच्चों में संस्कार विकसित करना चाहिए। अगर यह विकसित हो गया तो परिवार में भाई बहन एक-दूसरे का सम्मान करेंगे और सभी के रिश्ते मजबूत होंगे।

-मीनू पाटले
मन की बात परिवार से जरूर शेयर करें, हल निकलेगा
अगर किसी प्रकार की दिक्कत किसी महिला को होती है तो वह अपने भाई, अभिभावक से अपनी बात जरूर शेयर करें। इससे उनकी समस्या का समाधान होगा और उनकी परेशानी का हल निकलेगा। इसलिए लोगों को एक दूसरे से अपनी बात शेयर करनी चाहिए।
- शालू गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed