फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   It is necessary to enforce terms and conditions for purchase of tree guards: Vigilance Bureau

ट्री गार्ड की खरीद के लिए नियम व शर्तें लागू करना जरूरी: विजिलेंस ब्यूरो

Sun, 28 Jan 2024 03:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to enforce terms and conditions for purchase of tree guards: Vigilance Bureau
चंडीगढ़। पंजाब वन विभाग में ट्री गार्ड खरीद घोटाले मामले में अब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। ट्री गार्ड के खरीद को लेकर नियम व शर्तें बनाए जाने की बात कही गई है ताकि भविष्य में इस प्रकार का घोटाला न हो सके। प्रवर्तन निदेशालय के साथ अब पंजाब विजिलेंस ने भी मामले में सख्ती शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो की ओर से जंगलात विभाग से इस बात की जानकारी मांगी गई है कि ट्री गार्ड की खरीद-फरोख्त किन नियमों के तहत की गई। टेंडर प्रक्रिया कैसे की गई। ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि जांच में अब यह बात सामने आई है कि जंगलात विभाग की ओर से खरीदे गए ट्री गार्ड में किसी भी तरह के नियम नहीं अपनाए गए हैं। यहां तक कि स्टाॅक रजिस्टर या किसी प्रकार का कोई रिकाॅर्ड तक नहीं रखा गया।
विज्ञापन

बड़ी बात यह कि ट्री गार्ड लगाने के लिए कोई नियम व कानून ही सामने नहीं आए। विजिलेंस ब्यूरो की ओर से मुख्य सचिव को लिखा गया है कि खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाने की काफी जरूरज है। ट्री गार्ड के लिए नियम व शर्तें तय करने की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह के घोटाले को रोका जा सके।
विज्ञापन

ईडी ने मामले में पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया है
ध्यान रहे कि जंगलात घोटाले में विजिलेंस ब्यूरो की ओर से पूर्व कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसाेत, कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां सहित 14 से ज्यादा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं ट्री गार्ड घोटाले में संगत सिंह गिलजियां का नाम सामने आया था। वह इस मामले में आरोपी हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अफसरों के नाम भी सामने आए थे
इस मामले में ईडी भी कार्रवाई कर रही है। ईडी की ओर से साधु सिंह धर्मसोत को बीते दिनों गिरफ्तार किया गया है। मामले में ईडी संगत सिंह गिलजियां के घर के पर भी दबिश दे चुकी है। ईडी गिलजियां से भी पूछताछ कर सकती है। जंगलात घोटाले में शामिल दो अधिकारियों को बीते दिनों सरकार की ओर से बहाल कर दिया गया है। हालांकि इस बहाली से विजिलेंस व अन्य जांच पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed