फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   It is a matter of good fortune to get an opportunity to serve in Guru Nagri Amritsar: DC

गुरु नगरी अमृतसर में सेवा करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात : डीसी

Fri, 24 Oct 2025 09:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 24 Oct 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
It is a matter of good fortune to get an opportunity to serve in Guru Nagri Amritsar: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। नव नियुक्त डीसी अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने कहा कि गुरू नगरी में मेरे बडे भाई अजीतपाल सिंह पहले ही बतौर एडिशनल जज के तौर पर सेवा निभा रहे हैं। अब उन्हें जिले में बतौर डिप्टी कमिश्नर सेवा का मौका मिला है, यह सौभाग्य की बात है। 2017 बैच के इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस अधिकारी दलविंदरजीत सिंह के वीरवार पदग्रहण करते हुए कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरु नगरी अमृतसर में सेवा करने का अवसर मिला है। वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ही निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने पदग्रहण करने के बाद शाम को श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर गुरुघर का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ धर्मपत्नी हरप्रीत कौर, बेटा मनेवश सिंह व मिसाल सिंह के अलावा बडे भाई अजीतपाल सिंह भी मौजूद थे।

साल 1974 के दिसंबर महीने में कपूरथला में जन्में दलविंदरजीत सिंह ने शुक्रवार को अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर का पदभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि दलविंदरजीत सिंह इससे पहले गुरदासपुर के डीसी के रूप में कार्यरत रह चुके हैं। उनके अमृतसर पहुंचने पर पुलिस कर्मचारियों ने सलामी देकर उनका स्वागत किया। जबकि एडिशनल डिप्टी कमिश्नर रोहित गुप्ता के साथ साथ एडीसी डाॅ. अमनदीप कौर, एडीसी परमजीत कौर, डिस्ट्रिक्ट रेवेन्यू आफ्सिर नवकीरत सिंह रंधावा सहित अमृतसर वन के सब डिवीजनल मेडिस्ट्रेट गुरसिमरन सिंह ढिल्लों व एसडीएम मनकंवल सिंह चाहल आदि ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed